How To Make Sprouts.
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप .....
मूंग या किसी भी अन्य अनाज, या दालो को अंकुरित करके खाना बहुत ही स्वाथ्यवर्धक होता है। यह शरीर को बहुत से पोषक तत्व प्रदान करता है। दाल या अनाज को अंकुरित करना बहुत ही सरल है।
यहाँ मैं आपको पहले अनाजों को अंकुरित करना सिखाऊंगी .....फिर चाट की रेसिपी बताउंगी।
ऐसे बनाये स्प्राउट्स (Moong Dal Sprouts)
विधि - Method
1) 1 कटोरी मूंग दाल को अच्छे से धोकर रातभर के लिए भीगा दे।
2) सुबह पानी निकालकर एक सूती कपड़े में बांध कर टांग दे।
3) थोड़ी थोड़ी देर में इनपर पानी के छींटे मारकर कपड़े को गिला करते रहे।
4) अगले दिन इन पर अंकुर निकल आएंगे। तैयार है आपकी अंकुरित दाल। आप चाहे तो एक दिन और भी छोड़ सकते है।
Mix Vegetable Sprouts Chaat (kids healthy recipe)
1) अब इन स्प्राउट को ऐसे ही धोकर इतेमाल कर सकते है नहीं तो 7-8 मिनट के लिए स्टीम दे (भाप में पका ले)
2) बच्चो या अपनी पसंद के अनुसार बारीक कटी सब्जिया मिक्स करे। (जैसे खीरा ,टमाटर ,प्याज ,हरी मिर्च , हरा धनिया ,अनार के दाने)
3) अब इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च पाउडर, चुटकी भर हल्दी , काला नमक चाट मसाला और निम्बू निचोड़ कर अच्छे से मिक्स कर ले।
4) प्लेट में सजाकर परोसे।
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए हैप्पी कुकिंग .
