DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप।।
पनीर बनाना तो हमने सीख लिया आज बनाते है उसी पनीर से सिंपल मटर पनीर की टेस्टी सब्जी। बिल्कुल आसान विधि से। चलिए बनाते है .......
सामग्री -Ingredients
1) 200 ग्राम पनीर
2) 1 कटोरी मटर
3) तेल २ बड़े चमच्च
4) 2 प्याज
5) 5 टमाटर
6) 1 इंच अदरक का टुकड़ा
7) 4 लहसुन की कलियां
8) मसाले (1 चम्मच जीरा , नमक ,1 चम्मच लाल मिर्च , 1/2 चमच्च हल्दी , 2 चम्मच धनिया पाउडर , 1/2 चम्मच गरम मसाला, चुटकीभर कसूरी मेथी ]
9) 2 चम्मच क्रीम या मलाई
10) हरा धनिया
विधि - Method
1) पनीर को धोकर टुकड़ो में काट ले। पानी निकलने के लिए रख दे।
2) 1 बर्तन में मटर को धो कर नमक डालकर उबलने के लिए रख दे। सिर्फ 7-8 मिनट के लिए ही।
3) तब तक एक मिक्सर जार में प्याज ,टमाटर , लहसुन ,अदरक , थोड़ा जीरा को डालकर बिना पानी के पीस ले।
4) अब एक कढ़ाई में तेल डालकर जीरा तड़काये , पीसा हुआ पेस्ट डालकर तेल छूटने तक फ्राई करे। सभी मसाले भी मिलाये।
5) अब मटर को पानी से निकाल कर मसालों में ही थोड़ा फ्राई कर ले। जरुरत के अनुसार पानी मिलाये और उबले के लिए छोड़ दे।
6) सब्जी में 2 उबाल आने पर पनीर को हलके हाथो से एक एक करके सब्जी में डाल दे। गैस मद्धम करके बिना हिलाये पकने दे।
7) ध्यान रहे मटर पहले से ही पके है तो ज्यादा पानी न डाले। आखिर में मलाई को अच्छे से फेंट कर सब्जी में डालकर हलके हाथो से मिला दे ताकि पनीर ना टूटे।
8) सब्जी को ढककर धीमी गैस पर 2-3 मिनट और पका ले , तेल ऊपर दिखने लगेगा।
आपकी सब्जी तैयार है ..हरा धनिया डाल कर गर्म चपातियों के साथ परोसे।
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तब तक के लिए हैप्पी कुकिंग .

