Fas सुबह अपने बच्चो को दे ये पावर पैक ड्रिंक दिन भर रहे एक्टिव Kids Energy Drink

सुबह अपने बच्चो को दे ये पावर पैक ड्रिंक दिन भर रहे एक्टिव Kids Energy Drink




 Kids Health Drink / Energy Drink For Kids / Protein Drink For Kids 

DEEPAS  FOOD MAGIC  में आपका स्वागत है ............

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप....
                                 उम्मीद है बढ़िया ही होंगे ..... इस कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जरुरी है की हम अपने साथ साथ अपने  बच्चो के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे .. न ही उनकी इम्युनिटी कम होने दे ना ही उनके स्वास्थ्य के साथ कोई कोम्प्रोमाईज़ करे। 

बच्चों के साथ साथ बड़ो को भी सुबह का नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए।  पर हम सभी अपनी भागदौड़ वाली जिंदगी में इन सब बातो पर ध्यान ही नहीं दे पाते।  ऐसे में हमे जो भी चाहिए बस फटाफट ही चाहिए ,,,,,,
ऐसी ही एक रेसिपी ले कर आई हूँ आज मैं, जो मिनिटो में तैयार हो जायगी पर आपको दिन भर ऊर्जा (Energy) से भर कर रखेगी। 

चलिए सामग्री और विधि देख ली जाए (Fire-less Cooking, No added Sugar).......



सामग्री - Ingredients 

1)  2 पके केले  (Banana)
2)  1 गिलास ठंडा दूध   (Chilled Milk)
3)  2 बड़े चमच्च शहद  (Honey)
4)  8-10 भीगे बादाम  (Socked Almonds)
5)  वैनिला एस्सेंस कुछ बुँदे (Vanilla Essence) 



विधि - Method

  • एक मिक्सर जार में सभी चीजों को डाल कर ब्लेंड कर दे। 
 
  • गिलास में डाल कर ठंडा ठंडा ही सर्व करे। 


सी ही quick और yummy recipes  के लिए मेरे  CHANNEL  DEEPAS FOOD  MAGIC  को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।।


टिप्स - Tips

1)  वैनिला एसेंस ऑप्शन है। आप इसके बिना भी बना सकते है साथ ही कोई और सीजनल फल भी डाल सकते है। 

2)  वैनिला एसेंस उन लोगो के लिए डाले जिन्हे दूध पीना पसंद ना हो या दूध से smell आती हो। 


उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... 


Previous Post Next Post