Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है ,,,,
खमण ढ़ोकला या नायलॉन ढ़ोकला गुजरात की एक बहुत ही Famous Breakfast Recipe है। ढ़ोकला ना सिर्फ गुजरात बल्कि All Over India बहुत पसंद किया जाता है। ढ़ोकला / या खमण कई अलग अलग तरीको से बनाया और खाया जाता है ,,, जैसे बेसन का ढ़ोकला , दाल चावल का ढ़ोकला , सूजी /रवा का ढ़ोकला इत्यादि।
रवा ढ़ोकला की रेसिपी मैं आपसे पहले ही शेयर कर चुकी हूँ,, आज बनाते है बेसन का ढ़ोकला। ये Popular Indian Breakfast खाने में बहुत ही Tasty और बनाने में बहुत ही Easy होता है ,,,,,,Without Oil Cooking Process होने के कारण Health Conscious लोगो को भी ये रेसिपी बहुत पसंद आती है।
पर एक Soft ,Spongy ढ़ोकले को बनाने में हर चीज का सही माप लेना बहुत ही आवश्यक है। तो चलिए फिर,, बनाना स्टार्ट करते है ,,,,,,,,
सामग्री - घोल के लिए ingredients
1 कप बेसन
1 tsp कोर्नफ्लॉर (optional)
3 tbs दही
1/2 tsp नमक
2 tbs चीनी
चुटकीभर हल्दी
2 tsp तेल
1tsp ईनो
तड़के के लिए
1tsp तेल
1tsp सरसों के दाने
चुटकीभर हींग
3-4 कटी हरी मिर्च
10-12 करी पत्ते
1 tsp चीनी
1/4tsp नमक
1 निम्बू का रस
Video Recipe
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
विधि
1. ईनो को छोड़कर - घोल के लिए दी गई सारी सामग्रियों को मिला कर पानी की मदद से गाढ़ा घोल बना ले। और खूब अच्छे से फैटे। (बैटर को बनाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है )
2. बैटर को ढककर अलग रख दे।
3. किसी बड़े बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर एक स्टैंड रखे और ढककर पानी को उबलने दे।
4. तब तक जिस थाली या कटोरे में ढ़ोकला बनाना है उसे तेल से ग्रीस कर ले।
5. जब पानी में उबाल आने लगे,, तब घोल में ईनो डालकर ऊपर से 1 चम्मच पानी डाले और हल्के हाथो से अच्छे से घोल में मिला ले।
6. ग्रीस किये हुए बर्तन में बैटर को डाले और स्टीमर में डालकर मीडियम फ्लैम पर 10-15 मिनट के लिए पका ले।
7. चाक़ू से चेक करे। और गैस बंद करके ढ़ोकला के बर्तन को ठंडा होने दे।
तड़का
* पैन में तेल गर्म करे , सरसों के दाने ,हींग ,हरी मिर्च ,कड़ी पत्ता डाले ,और हल्का फ्राई करे।
* तड़के में 1 कप पानी डाल दे , अब इसमें चीनी, नमक और निम्बू का रस डालकर 1-2 उबाल दे कर गैस बंद कर दे।
* ठंडा होने पर ढ़ोकला को Demould करके टुकड़ो में काट ले।
* ऊपर से तड़का डाले ,कद्दूकस किये नारियल से सजाये और मनपसंद चटनी के साथ आनंद ले इस Delicious खट्टे मीठे चटपटे गुजराती ढोकले का।
टिप्स
1. स्टीम करते समय ध्यान रहे की भाप बिल्कुल भी बाहर ना निकले नहीं तो ढ़ोकला अच्छे से पक नहीं पायेगा ।
2. घोल बनाते टाइम आप बैटर में हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट भी डाल सकते है।
3. घोल में तेल डालने से ढ़ोकला गले में सूखा सूखा नहीं लगता है।
4. आप चाहे तो घोल बनाते समय भी निम्बू निचोड़ सकते है ,इससे स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
5. आप ईनो की जगह सिट्रिक एसिड ,या खाने वाला सोडा भी ले सकते है।
6. यदि आप सोडा का इस्तेमाल कर रहे है तो उसकी मात्रा 1/2 tsp से ज्यादा ना डाले।
उम्मीद है आपको मेरी रेसिपी पसंद आई होगी ,,,,कैसी लगी मुझे कमेंट करके जरूर बताये ,,,,,,,,,,,फिर मिलती हूँ आपसे कुछ और Quick और Easy Recipes के साथ,,,,,,,तब तक के लिए अपना ध्यान रखे ,,।
