How To Make Designer Rose Mathri / Flower Mathri / Nimki / Tea time snack / snack / matthi .
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ...................
हेलो दोस्तों कैसे है आप .....
आज मैं आपको tea time snacks में एक बहुत ही डिज़ाइनर मठरी की रेसिपी बताउंगी। ये देखने में जितनी मुश्किल लगती है, बनाने में उतनी ही easyऔर quick है। घर आये मेहमानो को परोसे और तारीफे पाए।
चलिए बनाते है ......
सामग्री - Ingredients
1) 2 कटोरी मैदा। (Refined Flour/ Maida)
2) 2 बड़े चमच्च तेल, मोयन के लिए (2 Tablespoon)
3) नमक स्वादानुसार (Salt)
4) अजवाइन (carom seeds)
5) कसूरी मेथी (Kasuri Methi )
सभी सामग्रियों को मिला कर पानी की सहायता से सख्त आटा गूँथ लें।
डिज़ाइन बनाने की विधि - Design Making Method
1) आटे से एक लोई लेकर ,बड़ी पतली रोटी बेल लें। अब इसे किसी कटर या छोटी कटोरी की मदद से छोटे छोटे राउंड्स या पुरिया काट ले।
2) अब इन 5-6 छोटी छोटी पुरियो को एक के ऊपर एक रख कर अरेंज करे( जैसा की फोटो में दिखाया गया है )
3) अब इन्हे वीडियो में जैसा दिखाया है वैसे रोल करके बीच से काट ले। एक रोल से हमे दो फ्लावर मिल जाते है।
4) गरम तेल में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करे।
आपके रोज़ फ्लावर मठरी तैयार है।
- ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे youtube CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।।।
टिप्स - Tips
1) वीडियो और फोटो पोस्ट के साथ है जरूर देखे। कोई परेशानी नहीं होगी बनाने में।
2) धीमी आंच पर अच्छे से फ्राई करे नहीं तो बीच से कच्चे रह जाएंगे।
कोई सवाल हो तो जरूर कमेंट में बताएं।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें...
आगे मिलते हैं एक और healthy and easy recipe के साथ ....... तब तक के लिए पढ़ते रहिये ,और बनाते रहिये ...
