How To Make Healthy Pizza At Home .
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप .....
बाहर Lock Down और अंदर मन बैचेन, बाहर का खाने को। क्या करे ...! बाहर से ला नहीं सकते ,और मन को मार नहीं सकते। तो घर पर ही बनाये आसानी से आटे का हेअल्थी पिज़्ज़ा (Healthy Pizza)। चलिए बनाते है .......
सामग्री - Ingredients (for Pizza dough)
पिज़्ज़ा का आटा लगाने के लिए (for Pizza Dough)
1) 2 कटोरी गेहू का आटा (Wheat Flour)
2) 1/2 चम्मच खाने वाला सोडा (Baking Soda)
3) 1/2 चम्मच चीनी (Sugar)
4) 3 चम्मच तेल (Oil)
5) एक कटोरी दही (Curd)
6) स्वादानुसार नमक (Salt)
7) गुनगुना पानी आटा गुथने के लिए (Luke warm water)
सारी सामग्रियों को मिला कर गुनगुने पानी की मदद से आटा गूथ ले l। गीले कपड़े से ढक कर आधे घंटे के लिए किसी गरम जगह में रख दे।
पिज़्ज़ा के लिए आटा तैयार है।
सामग्री - pizza banane ke liye Ingredients (for Pizza)
1) कटी हुई सब्जिया ,जो भी उपलब्ध हो। (प्याज , टमाटर, शिमला मिर्च ,पनीर)
2) पिज़्ज़ा हर्ब्स (Seasonings) (बाहर से पिज़्ज़ा लाने पर कई बार बची होती है)
3) चिली फ़्लेस्क
4) पिज़्ज़ा सॉस या टोमेटो सॉस
5) चीज़ (Cheese)
Method पिज़्ज़ा बनाने की विधि
1) सबसे पहले आटे को अच्छे से मसल ले। एक मोटी लोई ले कर रोटी से मोटा बेल ले। और चाकू से छेद कर दे। ताकि रोटी फुले नहीं।।
2) तवे पर इस रोटी को बिल्कुल कम आंच पर 2-3 मिनट के लिए सेक ले। सिर्फ 1 ही साइड से (गैस बंद कर दे)
3) अब एक अलग तवे को गैस पर बिल्कुल कम आंच पर Preheat होने के लिए रखे।
4) अब इस रोटी की कच्ची साइड नीचे और सिकी साइड ऊपर रखे। सिकी हुई साइड पर टोटमो सॉस लगाए, फिर सारी कटी सब्जिया।
5) थोड़ा सा नमक और पिज़्ज़ा के मसाले डाले सबसे ऊपर चीज़ Cheese फैलाये और प्लेट से ढक दे।
6) अब इस पिज़्ज़ा के पैन को प्रीहीट Preheat हो रहे तवे पर रख दे , (जैसा फोटो में दिया है वैसे)
7) इससे पिज़्ज़ा के पैन को डायरेक्ट हीट नहीं मिलेगी। अब इस पिज़्ज़ा को ढककर बिल्कुल कम आंच पर चीज़ पिघलने तक पकाये।
8) तैयार है आपका हेअल्थी होममेड आटा पिज़्ज़ा।
9) गरमा गर्म पिज़्ज़ा, हर्ब्स डालकर सॉस के साथ बच्चो को दे।
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
टिप्स - Tips
1) पिज़्ज़ा हर्ब्स न हो तो नमक ,काली मिर्च पाउडर कुटी लाल मिर्च का इस्तेमाल करे।
2) अगर घर पर चीज़ न हो तो घर की मलाई का प्रयोग कर सकते है।
3) आप इस पिज़्ज़ा को तवे की जगह कड़ाही में भी बेक bake कर सकते है।
4) सब्जियों को हल्का सा फ्राई करने के बाद भी पिज़्ज़ा में डाल सकते है ये आपकी पसंद पर निर्भर है।
कोई सवाल हो तो जरूर कमेंट में बताएं।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते हैं एक और healthy and easy recipe के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये ,और बनाते रहिये ..
