How To Use Leftover Ghee Mava/ Ladoo Recipe/ Ghee Banane ke baad bache Mave ki Recpe/ Ghee Banane ke Baad Bache hue Brown Part ka kya karein/ Pinniya / aate ke ladoo/ Laddu/ Healthy/ Homemade/ Deepas food magic/
घी से निकले मावे से बनाये स्वादिष्ट लड्डू (Simple Leftover Recipe)
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
हेलो दोस्तों कैसे है आप .......
अपने घर पर आप घी तो हमेशा ही बनाते होंगे ,,,पर एक कुशल ग्रहणी तो वह है जो हर उस चीज से अपने काम की वस्तु निकाल ले जो और लोगो की नजरों में बेकार या अनावश्यक हो। ऐसी ही एक रेसिपी लेकर आई हूँ आज मैं ,,मैंने मलाई से मक्खन निकाला था फिर घी निकाला और फिर जो घी निकालने के बाद ब्राउन पार्ट बच जाता है जिसे मावा भी कहते है उससे बनाये यह स्वादिष्ट और सेहतमंद लड्डू ..........चलिए जानते है कैसे...........
विधि - Method
- घी बनाने के बाद घी को एक अलग बर्तन में छान कर निकाल ले।
- अब जिस बर्तन में घी बनाया था उसी बर्तन में बचे हुए ब्राउन पार्ट [मावे ] के साथ ही 1 कप गेहूँ का आटा डालकर अच्छे से भून ले [खुशबू आने तक] अब गैस बंद कर दे ।
- अब इस भुने हुए आटे को किसी बड़े बर्तन में निकाल कर बिलकुल ठंडा होने दे।
- अब इस आटे में 1/2 कप पीसी हुई चीनी या (स्वादानुसार) और ड्राई फ्रूट्स मिला कर लड्डू बाँध ले ,तैयार है आपके स्वादिष्ट लड्डू।
यह भी पढ़ें - घी से बचे मावे से कलाकंद (Homemade Mava Kalakand)
- ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे youtube CHANNEL DEEPA'S FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।।।
टिप्स - Tips
- मलाई ज्यादा दिन पुरानी नहीं हो साथ ही उसका स्वाद भी बिगड़ा न हो तो ही यह रेसिपी try करे।
- मलाई ख़राब ना हो इसके लिए ज्यादा दिन मलाई को स्टोर न करे , मलाई हमेशा फ्रीजर में ही स्टोर करे।
- आटे के ठंडा होने पर ही पीसी चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाये।
- यदि लड्डू की शेप देने में दिक्कत आये तो भुने हुए आटे में थोड़ा घी पिघलाकर मिला ले और लड्डू बना ले।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।

