How To Use Leftover Ghee Mava/ Ghee Banane ke baad bache Mave ki Recpe/ Ghee Banane ke Baad Bache hue Brown Part ka kya karein/ kalakand Recipe/ Homemade Kalakand/ INdian Dessert/ Instant Mithayi/ Indian Sweet/ Bhog ka Prashad/ Milk Kalakand/ Dudh se bani mithai/ dudh se bana Kalakand/ Deepas Food Magic.
घी बनाने के बाद बचे मावे से बनाये ये स्वादिष्ट मिठाई (Simple Leftover Recipe)
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
हैलो दोस्तों कैसे है आप ......
मलाई से मक्खन, मक्खन से घी और फिर उस घी से निकले दूध और मावे से हम कई तरह की मिठाईयां बना सकते है .....उसी से जुड़ी एक मिठाई की रेसिपी आज मैं आपसे शेयर करने वाली हूँ ......जो की बहुत ही simple है चलिए बनाते है।
घी से बचे मावे से कलाकंद (Homemade Mava Kalakand)
सामग्री - Ingredients
- 1 कप घी बनाने के बाद बचा हुआ मावा / (मैंने 10 दिन की मलाई इकट्ठी कर के मक्खन निकाला है जिससे दूध और मावा दोनों ही मिल जाते है)
- 1 बॉउल दूध (मलाई से मक्खन निकालने के बाद बचा)
- 4 tbs चीनी (स्वादानुसार)
- 1/2 चम्मच इलायची पावडर
यह भी पढ़ें - मावे से बनाये स्वादिष्ट लड्डू (Homemade Mava Ladoo)
विधि - Method
- एक मोटे तले की कढ़ाई में घी बनाने के बाद बचे हुए brown part (मावा) और बचे हुए दूध को मिला कर मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दे।
- लगातार चलाते रहे ताकि दूध जले नहीं।
- स्वादानुसार चीनी मिलाये और जमने की कंसिस्टेंसी Consistency तक चलते रहे।
- एक घी लगी थाली में इस मिठाई को जमने के लिए रख दे और ठंडा होने पर तैयार कलाकंद को मन चाहे आकार में काट कर परोसे।

