How To Use Leftover Rice or Khichdi /Leftover ka Makeover/ Khichdi /Cutlets /Leftover Rice Recipe/ Bache huve Chawal ki Recipe/ Teatime Snack/ Rice Cutlets/ Healthy Breakfast/ Vegetables Cutlets/ Tasty/ Yummy/ Homemade/ Deepa's food magic/ Vegan cooking/
बची हुई खिचड़ी से बनाये यह स्वादिष्ट वेज कटलेट्स (Leftover Khichdi Cutlets
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
हेलो दोस्तों कैसे है आप .........
खाना तो हम सभी के यहाँ अमूमन बच ही जाता है, पर उस बचे हुए खाने से स्वादिष्ट पकवान बनाना यह एक कला है। पर खिचड़ी एक ऐसा leftover food होता है जिसे कोई वापस खाना नहीं चाहता। आज उसी खिचड़ी को एक नया रूप देते है ,यकीन मानिये इसे कोई छोड़ेगा नहीं .......और मिनटों में बन कर तैयार भी हो जाते है। चलिए जानते है कैसे ............
सामग्री - Ingredients
- 1 कटोरी लेफ्टओवर खिचड़ी (दाल वाली)
- 1 बारीक़ कटा प्याज
- 1 बारीक़ कटी शिमला मिर्च
- 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च
- 2 tbs बेसन
- 1 tbs सूजी / रवा
- 1/2 tsp नमक (नमक खिचड़ी में पहले से भी है )
- 1/4 tsp लाल मिर्च पाउडर
- 1 tsp चाट मसाला
- 1/4 tsp गरम मसाला
विधि - Method (Lets do it !)
- विधि बहुत ही आसान है ऊपर दी गई सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला ले।
- पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है। अगर dough बनाने में दिक्कत आ रही हो तो कुछ पानी के छींटे मारकर Cutlets का Dough तैयार कर ले।
- अब कटलेट्स (Cutlets) को हाथो से शेप दे और गरम तेल में तल ले।
- गरमा गर्म कटलेट्स (Cutlets) को चाय ,चटनी के साथ परोसे और कटलेट्स का मजा ले।
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
टिप्स - Tips
😉
- यही रेसिपी आप प्लेन सफ़ेद चावल के साथ भी बना सकते है
- मसाले और सब्जिया स्वादानुसार मिलाये
- सूजी डालने से कटलेट्स Cutlets अंदर से soft और बाहर से crispy रहते है
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये और बनाते रहिये ......

