हेअल्थी मूंग दाल चीले
How To Make Moong Daal Chilla/ Dosa / Super Healthy Breakfast Recipe/ less oil breakfast recipe / quick breakfast / easy cooking / protein rich food /protein diet / weight loss recipes /vegan cooking.
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
हेलो दोस्तों ........ एक बार फिर हाज़िर हु आपके सामने दालें प्रोटीन का बहुत अच्छा source हैं। रोज़ रोज़ दाल बनाने की जगह अगर दाल से अलग अलग प्रकार के व्यंजन बनाएं जाएं तो सभी खुश होकर खाते हैं।
तो चलिए आज सभी दालों में सबसे ज्यादा nutritional दाल का डोसा या चीला बनाते हैं।
सामग्री - Ingredients
- 1 कप पीली मूंग दाल (Yellow moong daal)
- 2 tbs चना दाल (Chana Daal)
- 2 tbs चावल का आटा (Rice Floor)
- 1 चमच्च नमक (as per your taste)
- 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ (Onion)
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ (Tomato)
- 3 - 4 हरी मिर्च बारीक कटी हुयी (Green Chilli )
विधि - Method
- दोनों तरह की दाल को Overnight या 4-5 घंटों के लिए भिगों दें
- बिना पानी डाले इसका Smooth Paste रेडी कर लें।
- अब इस पेस्ट में चावल का आटा, नमक, और थोड़ा सा पानी मिला कर पतला Smooth डोसा बैटर तैयार कर लें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन को गरम करें , कुछ बूंदें तेल की डालकर Serving Spoon या कटोरी से बैटर डाल कर डोसे की Shape दें।
- ऊपर से कुछ बूदें तेल की डालें, बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर हल्का सा दबा दें
- Brown होने पर पलट कर एक मिनट के लिए दूसरी तरफ से भी पका लें।
- गरमा गरम, चटनी या सांभर के साथ परोसें और लुत्फ़ लें, इस मजेदार और Simple, सी Tasty Recipe का।
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये और बनाते रहिये ......
