फटे दूध से बनाये एकदम स्वादिष्ट स्पंजी रसगुल्ले - How To Make Homemade Spongy Rasgulle - Market Style / dudh fat gaya ab iska kya kare / fate dudh se kuch ban sakta hai kya / bangali rasgulla recipe / mini rasgulle / angoori rasgulle / mini spongy soft rasgulle recipe / indian mithai / indian bangali mithai / bangali roshgulla / baingoli roshgulla / rasgulle banane ki perfect recipe / rasgulle soft nhi bante / rasgulle chashni me fat jaate hai / rasgulle tight ho jaate hai / pichak jaate hai
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
सिर्फ तीन चीजों से बनाएं एकदम बाजार जैसे Delicious Spongy Rasgulle . Just 3 Ingredients Recipe
कई बार दूध अचानक से फट जाता है, ऐसे में समझ नहीं आता अब इसका क्या करे ये रेसिपी पढ़कर आप खुद दूध फाड़कर ये सुपर सॉफ्ट स्पंजी रसगुल्ले बनाना चाहेंगे .... इसे बनाने के लिए सिर्फ तीन चीजों की जरुरत होती है चलिए देखते है कैसे ......
सामग्री - Ingredients 👌
- 1ltr फुल क्रीम दूध (Full Fat Milk)
- 1 निम्बू का रस (Lemon Juice)
- 1 cup चीनी (Sugar)
विधि - Method 😋
छैना बनाने के लिए (Paneer Making Process)
- किसी बर्तन में दूध डालकर बिना पानी के गैस पर उबलने के लिए रखें |
- दूध में उबाल आते ही गैस की flame slow कर दें | एक कटोरी में एक निम्बू का रस निचोड़ कर धीरे धीरे दूध में मिला दें |
- दूध को अच्छे से मिलाते हुए लगातार चलाते रहे | जब दूध फट जाये तो किसी सूती कपड़े मे छान ले |
- अब इसे 2-3 बार अच्छे से पानी से धो दे ताकि छैना में से निम्बू की सारी खटास निकल जाए |
- छैना को कपड़े पर छान कर 15-20 मिनट लटकाकर छोड़ दे .
Making Process Of Rasgulle.
- 20 मिनट बाद एक प्लेट में छेना (पनीर ) को निकाल ले |
- अब इस छेने को 10 मिनट या जब तक हाथो पर तेल ना दिखे तब तक लगातार हथेलियों से मसलते रहे |
- छेना बिल्कुल चिकना Smooth हो जाएगा अब इसको बराबर हिस्सों में बाँटकर इसके गोले बना ले, गोलियों में दरार नहीं आनी चाहिए |
- एक बर्तन में 1 कप चीनी और 4 कप पानी को चीनी घुलने तक पकाये |
- पानी में हल्का उबाल आने पर एक एक करके सारे रसगुल्ले इसमें डाल दे और ढककर पकने दे |
- 5 मिनट बाद ढककन हटा कर एक बार हल्के हाथो से बर्तन को हिला दे वापस ढककन लगा कर 15-20 मिनट के लिए पकने दे |
- पकने पर रसगुल्ले साइज़ में Double हो जाएंगे गैस बंद करके रसगुल्लों को ठंडा होने दे |
- रसगुल्ले थोड़े ठन्डे हो जाए तो ,, एक बड़े कटोरे में बिलकुल chilled फ्रीजर का पानी ले और सारे रसगुल्लों को चाशनी के साथ ही इसमें डाल दे और फटाफट से मिक्स कर ले ताकि रसगुल्ले बिलकुल भी गर्म ना रहे और उनका शेप या जो रसगुल्ले टाइट होने की समस्या होती है वो बिलकुल भी नहीं होगी।
- थोड़ी देर फ्रीज़ में रखकर ठंडा कर ले और ठंडा ही रसगुल्लों को serve करे |
- तैयार है आपके Homemade Spongy Rasgulle बिल्कुल Market जैसे But Without Any Chemicals
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
टिप्स - Tips 😉
- रसगुल्लों के लिए चीनी सिर्फ घोलनी होती है चाशनी नहीं बनती
- अगर रसगुल्ले पकाते हुए चाशनी गाढ़ी Thick लगे तो अलग से पानी गरम करके चम्मच से थोड़ा थोड़ा करके पकते रसगुल्लों में डाल दे
- छेना Paneer को अच्छे से मसलना बहुत जरुरी है नहीं तो Rasgulle Hard बनेंगे
- चाशनी गाढ़ी हुई तो भी रसगुल्ले सॉफ्ट नहीं होंगे
- गोले बनाते समय Creck होने से रसगुल्ले फट या चाशनी में घुल जाते है
- छैना ना ही गीला हो और ना ही Hard यदि गोले बनाने में परेशानी हो तो 1/2 चम्मच Cornflour या मैदा मिला कर अच्छे से मसले
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये और बनाते रहिये ......
