हनी चिल्ली पोटैटो - चिल्ली हनी पोटैटो How To Make Chilli Honey Potato /Honey Chilli Potato At Home In A Easy Way / Less Ingredients Recipe / Chinese Food / Restaurants Style cooking / Aalu 65 /Potato 65 /Aloo 65
DEEPA'S FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ...................
आज हम अपने किचन में बनाएंगे चाइनीज फ़ूड Chinese food ,,,,,बिना किसी झंझट के ,बिना ढेर सारे अलग अलग तरह के सॉस या Products के। बहुत ही आसानी से घर के बिलकुल ही बेसिक चीजों से ,, पर यहाँ Taste में कोई Compromise नहीं होने वाला। और Taste होगा बिलकुल बेमिसाल Delicious ,,,,,,,,,,तो चलिए फिर फटाफट से Start करते है ,,,,,,,
सामग्री
5-6 आलू छिले हुए
2tbs चावल का आटा / कॉर्नफ्लॉर/ मैदा जो भी हो
4-5 लहसुन की कलियां
1/2 इंच अदरक
1 प्याज
1 शिमला मिर्च
1 हरी मिर्च
3tbs टोमेटो सॉस
1tsp चिल्ली फ्लैक्स
नमक
1/2tsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1tsp कॉर्नफ्लॉर /या मैदा (घोल के लिए )
1tbs शहद
1tsp सिरका
तेल
विधि
- आलू को छीलकर लम्बाई में थोड़ा मोटा काट ले ,और पानी से अच्छे से धो ले ।
- एक बड़े बर्तन पानी उबलने के लिए रखे ,उसमे 1 चम्मच नमक भी मिला दे।
- जब पानी में बुलबुले दिखने लगे आलू को डाल दे और 2-3 मिनट तक उबाल दे यानी की सिर्फ 60 % ही।
- अब आलू को छानकर एक अलग बर्तन में निकाल ले ,और इसमें 2tbs चावल का आटा /या कॉर्नफ्लॉर /या मैदा जो भी हो वो डाले और अच्छे से कोट कर ले ,,,पर पानी बिलकुल ना मिलाये।
- एक कढ़ाई में तेल को मीडियम गर्म करे और मीडियम आंच पर ही आलू को सुनेहरा होने तक तल ले।
अब इसकी सॉस रेडी करते है,,,,,,,,,,,
- गैस पर एक पैन या कढ़ाही रखे और 2tbs तेल डालकर गर्म करे।
- बारीक कटा लहसुन और अदरक को कच्चापन निकलने तक भून ले ,मीडियम आंच पर ही।
- अब इसमें मोटे टुकड़ो में कटा प्याज ,शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक फ्राई कर ले।
- सब्जियों में टोमेटो कैचप ,कश्मीरी लाल मिर्च ,नमक और चिल्ली फ्लैक्स को भी मिला कर अच्छे से चला ले। गैस को बिलकुल धीमा कर ले।
- 1 कटोरी में 1 चमच्च कॉर्नफ्लॉर या मैदा डालकर पतला घोल बना ले और कढ़ाही में धीरे धीरे मिलाते हुए डाल दे ताकि गुठलिया ना बने।
- अब इस सॉस में आधी छोटी कटोरी पानी डालकर मिला ले।
- अब बारी आती है इस सॉस में सिरका और शहद मिलाने की ,,दोनों ही चीजों को अच्छे से मिला कर चलाते हुए एक मिनट और पका ले।
- आपकी बिलकुल शाइनी सॉस तैयार है ,,
- गैस को बंद कर दे और फटाफट से फ्राइड आलू इसमें डालकर सॉस से अच्छे से कोट कर ले।
बस अब देर किस बात की ,,,,,,टूट पड़िए,,,,,,,,,,,,,,,
आपको मेरी रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये।।।।।।
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
