Fas Suji Appe / Rawa Appe / Mix Vegetables Appe -सूजी का बिना तेल का झटपट नाश्ता ।

Suji Appe / Rawa Appe / Mix Vegetables Appe -सूजी का बिना तेल का झटपट नाश्ता ।


Suji appe / Rawa appe / Mix vegetables appe / Healthy Breakfast Recipe / Less oil Breakfast Recipe / Appam Pan Recipe  /Easy Breakfast Recipe /Quick Breakfast Recipe /South Indian Breakfast Recipe /Indian Breakfast / Quick and Easy Breakfast /Homemade / Yummy.

DEEPA'S  FOOD MAGIC  में आपका स्वागत है ................... 

सूजी अप्पे super tasty and delicious recipe  है सुबह के नाश्ते के लिए। अगर आपको सिर्फ 2-3 मिनट में ही कुछ healthy पर yummy खाना हो तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं। अप्पम पैन में बनने वाली ये रेसिपी बिना तेल के बन जाती है पर अगर आपके पास नॉनस्टिक पैन ना हो तो भी इस नाश्ते को बनाने में 1 चम्मच से भी कम तेल लगता है।  इसे आप बच्चो के tiffin box में भी दे सकते है और ये बहुत ही बढ़िया tea time snack  भी है ,,,,,,,

मुँह में पानी आने लगा है तो चलिए झटपट बनाकर फटाफट खा लेते है ,,,,,,,,,,,,,,,


सामग्री - ingredients

1 कप सूजी /रवा   semolina

1/2 कप दही   curd

1 कप मिक्स वेजटेबल्स  onion, green chilli, capsicum, curry leave, coriander 

1tsp नमक     salt

चुटकीभर सोडा या ईनो जो भो हो वो    eno/fruit salt

1 tbs तेल   oil


विधि -method

1.  एक मिक्सिंग बाउल में सूजी और दही को मिक्स कर ले। 

2.  फिर आधा कप पानी मिला कर मिक्स करके बैटर को ढककर 15 मिनट छोड़ दे। 

3.  रेस्ट के बाद ढक्कन हटा कर नमक ,सोडा ,सारी  मिक्स सब्जिया जो भी आपको पसंद हो मिला ले। 



4.  अगर जरुरत हो तो 2-3 चम्मच पानी मिला कर गाढ़ा घोल तैयार कर ले। 

5.  अपम पैन को मीडियम फ्लैम पर गर्म होने रखे , सभी सांचो में 1-1 बून्द तेल की डाले। 



6.  तेल गर्म हो जाए तो 1 या 2 चम्मच बैटर सभी सांचो में भर ले। 

7.  ढककर स्लो फ्लैम पर 1 मिनट पका ले। 

8.  ढक्कन हटा कर 1-2 बून्द तेल ऊपर से भी डाल दे ,बैटर ऊपर से सूख जाए तो हलके हाथो से अप्पे को पलट दे। 

9.  अब बिना ढक्कन लगाए 2-3 मिनट अलट-पलट कर क्रिस्पी होने तक पका ले।



10. तैयार स्वादिष्ट अप्पो को नारियल चटनी या सॉस केसाथ गरमा गर्म परोसे। 

आपको मेरी रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये।।।।।। 

सी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे  YouTube Channel  Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।।



Previous Post Next Post