How To Make Masala Aalu Baigen / Eggplant Recipe
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
बैंगन खाना सबको पसंद नहीं होता पर सबका स्वाद भी एक सा नहीं होता। किसी को करेले पसंद नहीं होते पर किसी को करेले सबसे ज्यादा पसंद होते है .......
हेलो दोस्तों कैसे है आप ,,,,अच्छे ही होंगे क्यों है ना ......
जब हो रही हो स्कूल ,कॉलेज या दफ्तर के लिए देर तो मिनटों में बनाये ये स्वादिष्ट सब्जी। बिना किसी झंझटऔर तामझाम के। मेरे घर कि पसंदीदा सब्जियों में से एक।
चलिए बनाते है .........ये Lock-down रेसिपी...
सामग्री - Ingredients
1) नार्मल साइज का बीज रहित बैंगन
2) 3-4 आलू
3) 1 प्याज
4) 5 कुछ कलियाँ लहसुन की
5) 2 टमाटर
6) 2-3 हरी मिर्च
7) मसाले (जीरा , नमक, हल्दी ,लाल मिर्च , धनिया पाउडर, थोड़ा सा गरम मसाला)
8) हरा धनिया सजाने के लिए (Optional)
यह भी पढ़ें - Simple Mater Paneer Veg
विधि - Method
1) सबसे पहले आलू और बैंगन को छील कर टुकड़ो में काट ले , बैंगन को थोड़ा बड़े टुकड़ो में काटे।
2) प्याज , लहसुन और टमाटर को भी बारीक काट ले।
3) अब गैस करे चालू उसपे रखे ,कुकर उसमे डाले थोड़ा सरसो का तेल , गरम हो जाए तेल तब डाले जीरा।
4) फिर डाले प्याज गुलाबी होने तक भुने ,,,,, ध्यान रखे जलाना नहीं है। फिर डाले लहसुन हरी मिर्च और टमाटर, तेल छोड़ने तक भुने।
5) फिर मिला दे सारे मसाले, स्वाद अनुसार।
6) अब डाले कटा बैंगन और आलू अच्छे से करे मसालों से इसकी मसाज , कुछ छींटे मार दे पानी के पर ज्यादा पानी मत डाल देना।
7) अब लगा दे कुकर का ढक्क्न.. और आने दे इसमें 4 सिटी .... जल्दी जल्दी आ जायेगी क्यों की इसमें हमने पानी नहीं डाला।
इस बीच करे अपने बाकी काम .....
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
तैयार है आपकी सब्जी धनिये (Optional/मेरे पास नहीं था) से सजा कर नरम नरम रोटी या पराठो के साथ बस परोस दे। बच्चो को तो पता भी नहीं होता कौन सी सब्जी है।
कोई सवाल हो तो जरूर कमेंट में बताएं।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ .......

