Fas नाश्ते में बनाएं खिली खिली देसी चाऊमिन (Bombino Pulaw)

नाश्ते में बनाएं खिली खिली देसी चाऊमिन (Bombino Pulaw)



How To Make Bombino Pulaw / namkeen sewaiya / vermicelli /seviya pulaw / veg pulaw / khila khila semolina vermicelli / easy breakfast / tasty / yummy / homemade / deepas food magic.

Deepas Food Magic  में आपका स्वागत है,,,,,,,

मार्किट में मिलने वाले Bombino से आप सभी परिचित होंगे ही। जिन्हे ना पता हो उनकी जानकारी के लिए बता दूँ, की यह एक प्रकार की सूजी की सेवइयां होती हैं। इसे आप मीठा या नमकीन कैसे भी बना सकते है। यह मैदा से बनी चाऊमिन की जगह पर आपके बच्चो के लिए बहुत ही Healthy Option है। 
इसमेंआप ढेर सारी सब्जियां डाल कर इसे और भी ज्यादा Healthy बना सकते हैं जिसे Bombino या Vermicelli पुलाव कहते हैं। 

अब समस्या यहाँ आती है की अगर इसे बनाते समय कुछ बातों का ध्यान ना दे तो यह चिपचिपी बन जाती है, जो देखने और खाने दोनों में बुरी लगती है। 
आज मैं आपको बताउंगी की खिला खिला सेवइयां पुलाव कैसे बनाया जाता है।
इसे आप बच्चो को नाश्ते या टिफिन में दे भी सकते हैं। 

चलिए अब रेसिपी पर आते है...... 

सामग्री - Ingredients. 
 
1)  1 कटोरी सूजी की सेवइयां/Bombino Vermicelli
2)  बारीक कटी सब्जियां (प्याज़, हरी मिर्च, शिमला मिर्च)  (आप मटर और पनीर भी डाल सकते हैं )
3)  5-6 कड़ीपत्ता (Optional)
4) मसाले  (नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा गरम मसाला स्वादानुसार  )
5)  दो बड़े चमच्च तेल 


विधि - Method

1)  एक बर्तन में 1/2  लीटर पानी गरम करने के लिए रख दें।  जब पानी थोड़ा गरम हो जाये तो उसमे आधा चमच्च नमक और कुछ बुँदे तेल की डाल दें। 
 2)  अब इस पानी में सेवइयां डाल कर अच्छे से मिला लें और सेवइयां को 50% पका लें।  2, 3 मिनट ही। (ज्यादा पकाने से चिपचिपी हो जाएँगी) 
 3)  सूजी की सेवइयां को छलनी में छान लें और ठन्डे पानी से धो लें। 
 4)  अब एक कढ़ाई में तेल गरम करे उसमें पहले प्याज़ को हल्का गुलाबी होने तक भुने उसके बाद बाकी सब्जियों को भी हल्का फ्राई कर लें। 
 5)  सब्जियों में नमक के साथ बाकी मसाले भी मिला लें। अब उबली हुई सेवइयां डाले और सब्जी और मसालों के साथ अच्छे से मिला लें। 
 6)  तैयार है आपका खिला खिला सेवइयां पुलाव।  गरमा गर्म परोसें. 



  • ऐसी ही quick और yummy recipes  के लिए मेरे  CHANNEL  DEEPAS  FOOD  MAGIC  को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।।।।।।।।। 

यह भी पढ़ें  - Instant Veg Hakka Noodles. 

टिप्स - Tips
1)  पानी में कुछ बुँदे तेल की डालने से सेवइयां आपस में चिपकती नहीं हैं। 
 2)  सेवइयां को उबलते पानी में 2-3 मिनट ही पकाये। 
 3)  उबालने के बाद ठन्डे पानी से धोना जरुरी है ताकि सेवइयां और ज्यादा ना पके। 
 4) सेवइयां के साथ ही सब्जियों को भी ज्यादा ना पकाएं। , (Overcooking) नहीं तो उनकी सब्जी बन जाएगी। 

 कोई सवाल हो तो जरूर कमेंट में बताएं 


उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... 


Previous Post Next Post