Home Made Paneer
How To Make Fresh Home Made Paneer Without Any Preservative And Chemical
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप .....अच्छे ही होंगे..........है ना......
इस कोरोना काल में जब हर चीज को हम हाथ लगाने से भी बच रहे है .. बाहर का, ना घर में कुछ लाना ,ना खाना और ना ही इस्तेमाल करना। जो ले आये उसे भी शक की नज़रो से देखना की कही इसमें कोरोना तो नहीं .......फिर ऐसे मैं बाहर का पनीर क्यों ?
जिसे ना जाने किसने , कैसे और क्या डाल कर बनाया होगा।
तो फिर जब हर चीज घर में बनाई जा सकती है तो पनीर क्यों नहीं ?
आज मै आपको बताउंगी घर पर उम्दा पनीर बनाने के ३ सबसे सरल तरीके।
जिसके लिए आपको बाहर से कुछ लाने की भी जरुरत नहीं है ये सब सामान हमारे घर में हमेशा ही रहता है।
तो चलिए बनाते है...........
1) निम्बू से पनीर बनाने की विधि
इसके लिए आपको चाहिए - Ingredients
1) 1 किलो दूध (Full Fat Milk)
2) 1 नीम्बू का रस (Lemon Juice)
विधि - Method
1) दूध को उबाले। एक उबाल आने के बाद गैस कम कर दे।
2) 1 कटोरी में एक पूरे नीम्बू का रस निकाल ले इसमें बहुत थोड़ा पानी मिलाये। और उबलते दूध में धीरे धीरे मिला दे। दूध फटने लगेगा। अच्छे से दूध फट जाए तो गैस बंद कर दे।
3) अब एक मलमल या किसी भी कपड़े में पनीर को छान दे। अब इसे अच्छे से बहते पानी यानी नल के नीचे से धो दे, ताकि निम्बू का स्वाद ना आये।
4) हल्का सा दबा कर किसी भारी चीज से दबा दे। तैयार है आपका homemade soft paneer.
2) सिरके से पनीर बनाने की विधि
विधि - Method
बिल्कुल वही विधि है पर इसमें आपको 1 किलो दूध में 2 बड़े चम्मच सिरके (White Vinegar) के मिलाने है।
आगे की विधि बिल्कुल वही है।
3) दही से पनीर बनाने की विधि
आपको चाहिए - Ingridients
1) 1 किलो दूध (Full Fat Milk)
और आधा कटोरी खट्टा दही
विधि - Method
1) दूध में हल्का उबाल आने पर गैस कम कर दे।
2) दही को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट सा बना ले।
3) 1 या 2 चम्मच थोड़ी थोड़ी देर में डालते जाए तब तक जब तक दूध अच्छे से फट ना जाए।
4) आगे विधि समान ही है .. कपड़े में छाने और दबा दे।
तैयार है आपका बिल्कुल साफ़ सुथरा रोगमुक्त पनीर अब इसेआप किसी भी रूप में प्रयोग करे ये मैं आप पर छोड़ती हूँ।
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
टिप्स - Tips
1) लॉक डाउन lock down के चलते इन तीनो में से जो भी चीज आपके पास उपलब्ध हो उससे आप पनीर [Soft Paneer] बना सकते है।
2) पर सबसे सॉफ्ट पनीर नीम्बू से बनता है ये मेरा स्वयं का अनुभव है। आप जो हो उससे ही बना सकते है।
3) पनीर के बचे पानी को कभी भी फेंके नही। यह पानी स्वास्थ्यवर्धक है इसे सब्जी बनाने या आटा गुथने में प्रयोग करे , रोटियां मुलायम बनेगी।
4) पनीर बनाते समय कभी भी कपड़े को ज्यादा जोर से ना निचोड़े वरना पनीर ड्राई हो जाएगा।
5) पनीर बनाते समय सफ़ेद सिरके (White Vinegar) का ही प्रयोग करें।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलती हू आपसे इसी पनीर से मटर पनीर की झटपट सब्जी के साथ......



