How To Make Simple Mango Ice Cream At Home .
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
ना ही मैं कोई ट्रैंड शेफ हूँ और ना ही मैं आपको वैसा खाना बनाना सीखा सकती हूँ। मैं तो एक सिंपल हाउसवाइफ हूँ , जो अपने परिवार को खुश करने के लिए खाना बनाती है वो भी घर के सामान से ही जुगाड़ लगा के तो भाई,,,,,मैं तो वही सीखा सकती हूँ ,,,,,हां पर इतना जरूर है की भूखे नहीं मरेंगे आप ...............
तो हेलो दोस्तों कैसे है आप...........अच्छे ही होंगे.... है ना ...........
लॉक डाउन lock down हुआ तो क्या हुआ फूडी है भाई ,खाने से कोई थोड़ी रोक सकता है। वो भी जब खाना अपने हाथ का हेअल्थी healthy तरीके से बना हुआ हो तो......क्या कहने।
ये रेसिपी जब मैंने पहली बार बनाई और उसका रिजल्ट बहुत ही बढ़िया आया तो मेरी ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था। क्यों की ये कोई फुल प्रूफ रेसिपी नहीं थी।।। जो भी था मेरे पास जैसा भी था सब डाल दिया और इस रेसिपी को मेरे परिवार के साथ साथ सभी ने बहुत प्यार दिया....... आज वही आपके साथ शेयर कर रही हु।
तो चलिए रेसिपी पर आते है ..........
सामग्री - Ingredients
1) 2 पके आम (Ripe Mango)
2) 1 गिलास फुल क्रीम मिल्क (Full Cream Milk)
3) 1/2 कप घर की ताजा मलाई (Cream)
4) चीनी स्वादानुसार (Sugar)
5) इलायची पाउडर (Optional)
6) 2 चमच्च मिल्क पाउडर (Optional)
विधि - Method
1) सबसे पहले आम को छील कर मिक्सी में पेस्ट बना ले। इसी में ठंडी मलाई को भी पेस्ट के साथ फ्लफी होने तक ब्लेंड करे। और फ्रीज में रख दे।
2) अब दूध में स्वादानुसार चीनी , मिल्क पाउडर [ अगर हो तो ] , इलायची पाउडर को मिला कर गैस पर थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाये। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे।
3) जब दूध ठंडा हो जाए तब उसे फ्रीज़ में रखे आम के पेस्ट के साथ अच्छे से (cut and fold technique) से मिक्स कर ले।
4) अब इस मिक्सर को डब्बे में डालकर २ घंटे के लिए फ्रीजर में जमा दे।
5) 2 घंटे बाद आइस क्रीम ice cream को बाहर निकाले और एक बार फिर मिक्सी में फ्लफी होने तक ब्लेंड कर दे। ऐसा करने से आपकी आइस क्रीम बहुत ही सॉफ्ट और क्रीमी बनेगी।
6) अब इसे अच्छे से डब्बे (Air Tight Container) में 7 से 8 घंटे या फिर रातभर (Overnight) फ्रीजर में जमा दे।
फिर अच्छे से सजा कर सर्व करे।
यह भी पढ़ें - झटपट बनाइये आसान सी केले की आइस क्रीम (ICE CREAM)
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
टिप्स - Tips
1) आप चाहे तो कुछ छोटे टुकड़े आम के भी डाल सकते है आखिर में। या फिर परोसते समय।
2) अगर आप मेरी रेसिपी को स्टेप by स्टाप फॉलो करेंगे तो आपकी आइस क्रीम में बर्फ ice जमने की समस्या नहीं आएगी।
3) 2 घंटे बाद निकाल कर ब्लेंड करना जरुरी है इससे आइस क्रीम सॉफ्ट और स्मूथ होती है।
4) आइस क्रीम में बर्फ Ice जमने से रोकने के लिए हमेशा एयरटाइट Air-tight Container का ही इस्तेमाल करे। 5) डब्बे के मुँह पर एल्युमीनियम फॉयल से भी कवर कर सकते है ।
6) आइस क्रीम का कलर अच्छा पीला आये इसके लिए अच्छी क़्वालिटी के पके आमों का ही इस्तेमाल करें।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
अगली बार मिलती हूँ एक और नयी रेसिपी के साथ ........


