Fas सिर्फ आधा कप दूध से बनाये बिना क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क के झटपट Chocolate Icecream

सिर्फ आधा कप दूध से बनाये बिना क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क के झटपट Chocolate Icecream

                 



जी हाँ सही सुना आपने  instant kids recipe... no added sugar , fire less cooking................

How To Make Ice Cream Without Cream And Condensed milk 

DEEPAS  FOOD MAGIC  में आपका स्वागत है ............

हैलो दोस्तों कैसे है आप .....उम्मीद है अच्छे ही होंगे .... हैं ना ............  

केला Banana एक सुपर फ्रूट (Healthy Fruit) है ।  ये तो आप सभी जानते है ।  केला  शरीर को तुरंत शक्ति देने के साथ साथ वजन बढ़ाने में भी कारगर है।  इसीलिए जिन लोगो को दुबलेपन की समस्या हो वो अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करे। 
बच्चो को केले या कोई और फ्रूट खिलाने का ये एक बहुत ही बेहतरीन तरीका का है। यह घर पर ही रखे बहुत थोड़े से सामान से ही बन जाती है ...और इसे बनाना बहुत ही सरल है।  easy and quick recipe,, 
                
तो चलिए बनाते है  Instant Healthy Banana Ice Cream   (Lockdown Recipe)


सामग्री - Ingredients
 
1) 4 पके केले (फ्रोजेन) (Ripe Banana Frozen)  फ्रोजेन क्या होता है ये मैं आपको आगे बताउंगी। 
2) आधा कप दूध (Chilled Milk)
3) चॉकलेट के टुकड़े (Chocolate)
4) कुछ बुँदे वैनिला एसेंस (Vanilla Essence)
5) एक चमच्च शहद (Honey) 
                          बस और कुछ नहीं ..........। 


विधि -Method...

1)  विधि बहुत ही सरल easy है ......आपको बस इतना करना है  कि सारी सामग्री को एक साथ ही मिक्सर में डाल कर ब्लेंड कर दे। और एक स्मूथ पेस्ट बना ले। 
 
2) अब एक ऐसा बॉक्स ले जिसका ढक्क्न टाइट हो जिससे कि डब्बे में हवा ना जाए ,उसमे सारे पेस्ट को डाल कर सिर्फ  २ घंटो के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दे। 
 
3)  बस तैयार है आपकी हेअल्थी healthy आइस क्रीम ,,,फ्रीजर से निकाल कर पूरे परिवार के साथ ठंडी ठंडी आइस क्रीम के मजे ले । 

 

 



और मुझे जरूर बताये कैसी बनी। 
 
रेसिपी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। 

यह भी पढ़ें  - Home-Made Mango Ice-Cream

सी ही quick और yummy recipes  के लिए मेरे   youtube CHANNEL  DEEPAS FOOD  MAGIC  को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।।


टिप्स - Tips  

1) रेसिपी के  लिए आप ताजा केले भी इस्तेमाल कर सकते है 
 
2) फ्रोजेन फ्रूट्स -
           केले को छील कर ,काट कर एक ज़िप बंद पाली बैग में डाल कर फ्रीजर में रख ले.. जब भी इस्तेमाल करना हो करे।  इसे ही फ्रोजेन फ्रूट्स कहते है।  
 
3) आप आम , केला या किसी भी फल को ऐसे ही फ्रोजेन करके स्टोर कर सकते है 
 
4)  chocolate की जगह आप coco powder का प्रयोग भी कर सकते है 
 

उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।  
अगली बार मिलती हूँ आम कि आइसक्रीम के साथ ........तबतक के लिए पढ़ते रहिये ,और बनाते रहिये  .........



Previous Post Next Post