How To Make Bread Rasmalai Recipe
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप
ब्रेड रसमलाई बनाने में बहुत ही आसान और बहुत ही कम चीजों में बनने वाली रेसिपी है। चलिए बनाते है .......
सामग्री - Ingredients
1) 1/2 ltr फुल क्रीम दूध
2) 10 ब्रेड स्लाइस
3) 5 table spoon चीनी
4) 2 चमच्च वनीला कस्टर्ड पाउडर (Custard Powder)
5) 2 चम्मच मिल्क पाउडर
6) ड्राई-फ्रूट्स , टूटी-फ्रूटी (सजाने के लिए)
यह भी पढ़ें - स्ट्राबैरी फ्रूट कस्टर्ड (Strawberry Fruit Custard)
विधि- Method
1) दूध को उबलने के लिए गैस पर रखे। तब तक किसी कटोरी की मदद से ब्रेड को बीच से गोल काट ले। और ब्रेड के साइड्स को हटा दे।
2) अब एक अलग कटोरी से मिल्क पाउडर और कस्टर्ड पाउडर को अच्छे से मिक्स करे और उबलते दूध में डालकर चलाते हुए पका ले। गांठे नहीं पड़नी चाहिए। चीनी भी डालकर मिक्स कर ले।
3) एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दे और इस रबड़ी को बिल्कुल ठंडा होने दे।
4) अब कटे हुए ब्रेड को एक एक करके रबड़ी में डिप करके सर्विंग प्लेट में अरेंज करते जाए।
5) अब ऊपर से बची हुई रबड़ी भी डाल दे। ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी से सजाकर फ्रिज में चिल्ड होने के लिए रखे।
6) चिल्ड सर्व करे।
7) दूध को ज्यादा गाढ़ा ना करे , नहीं तो ब्रेड रबड़ी को ऑब्ज़र्व नहीं कर पाएगी।
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तब तक के लिए हैप्पी कुकिंग .

