How To Make Chhole Bhature At Home .
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप
बहुत लोगो की समस्या होती है की भठूरे का आटा जल्दी कैसे तैयार करे , बिना यीस्ट के। तो चलिए आज यही बनाते है yummy, easy और खाने में बहुत ही light रेसिपी ,जो बहुत ही कम सामान में बनकर तैयार हो जाती है ।
सामग्री - Ingredients (भठूरे के लिए) for Bhature
1) 2 कटोरी मैदा
2) 1 कप दही या ,लस्सी जो भी अवेलेबल हो (Buttermilk or Curd)
3) 3/4 चम्मच ईनो (ENO or fruit salt)
4) स्वादानुसार नमक
5) तलने के लिए तेल
विधि - Method
1) सारी सामग्रियों को मिला कर 2 table Spoon तेल डालकर मुलायम आटा गूँथ ले। अब इस आटे को एक बर्तन में रखकर गीले कपड़ें से ढककर किसी गर्म जगह पर 30 मिनट के रेस्ट के लिए रख दे।
2) रेस्ट के बाद आटे को तेल के हाथ लगाकर मुलायम होने तक मसल ले जब तक की आटा चिकना ना हो जाए।
3) अब इसकी लोई ले कर गोल या अंडाकार बेलकर गर्म तेल में तल ले। फूले फूले भठूरे तैयार है।
4) इस विधि से भठूरे ज्यादा तेल भी observe नहीं करते और खाने में लाइट भी होते है।
सामग्री -Ingredients (छोले के लिए) (Chhole ki Sabji)
1) 2 कटोरी सफ़ेद छोले
2) 2 आलू
3) 2 प्याज
4) 2 टमाटर
5) 6 लहसुन की कलिया
6) 1 इंच अदरक का टुकड़ा
7) मसाले (1/2 चम्मच हल्दी ,लाल मिर्च, गर्म मसाला ,2 चम्मच धनिया पाउडर,और नमक)
8) तड़के के लिए [1 चम्मच जीरा, 2 तेज पत्ता ,1 बड़ी इलायची ,2 छोटी इलायची)
विधि - Method
1) सबसे पहले रात भर भीगे हुए छोलो को धोकर कूकर में पानी, एक चम्मच नमक, एक टी बैग और आलू को छीलकर डाले और 5-6 सिटी आने तक गला ले।
2) अब एक मिक्सर में थोड़ा सा जीरा, प्याज ,टमाटर, अदरक ,लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर रेडी कर ले।
3) 1 कढ़ाई में 2 table spoon तेल गर्म करे , तड़के के सभी खड़े मसाले डाल दे। हल्का सा भूनें फिर मिक्सी में तैयार ,पेस्ट को डालकर तेल छूटने तक अच्छे से फ्राई करे। सभी मसाले भी मिला दे।
4) अच्छे से भुन जाने पर उबले हुए मैश आलू और छोले मिला ले, मसालों में मिक्स करे । जरुरत के हिसाब से पानी मिलाये और छोलो को गाढ़ा होने तक मध्यम आंच पर पकाये।
तैयार छोलो को गरमा गर्म भटूरो के साथ परोसे।
यह भी पढ़ें - भंडारे वाले आलू और नरम फूली फूली पुरिया
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई healthy and easy recipe के साथ ....... तब तक के लिए पढ़ते रहिये ,और बनाते रहिये .....

