How To Make Custard
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप ........
जब भी मन हो बनाये सिंपल सी कस्टर्ड आइसक्रीम। कस्टर्ड मार्किट में बहुत से Flavours में उपलब्ध है आप कोई भी फ्लेवर ले सकते है। जो आपको पसंद हो।
सामग्री - Ingredients
1) 1/2 kg फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk)
2) 1/2 कप मलाई
3) 3 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
4) चीनी स्वादानुसार
5) 1/2 चम्मच वनीला एसेंस (Optional)
6) टूटी - फ्रूटी, और गुलाब शरबत (सजाने के लिए)
विधि - Method
1) आधा कप दूध निकालकर बाकी दूध को उबलने के लिए गैस पर रखे।
2) बचे दूध में कस्टर्ड पाउडर को घोल कर उबलते हुए दूध में लगातार चलाते हुए मिक्स कर ले।
3) अब इस दूध में फेंटी हुए मलाई ,वनीला एसेंस और आवश्यकता अनुसार चीनी मिला कर दूध गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाये। दूध को तला न लगने दे। आइसक्रीम को ठंडा करे।
4) ठंडा होने पर कुछ टूटी फ्रूटी मिला दे। आइसक्रीम मोल्ड में पहले कुछ बुँदे गुलाब शरबत (रूहअफज़ा भी ले सकते है) की डाले फिर आइसक्रीम डाले और फ्रीज़र में 7 से 8 घन्टे के लिए या पूरी रात जमा लें ।
5) ठंडी ठंडी आइसक्रीम बच्चो को परोसे।
यह भी पढ़ें - Cerelac Icecream (Kids Special Recipe)
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
टिप्स - Tips
1) आइसक्रीम मोल्ड न हो तो प्लास्टिक या कागज के कप में भी जमा सकते है। जैसे मैंने किया है।
2) कप को एलुमिनियम फॉयल से कवर जरूर कर दे।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई healthy and easy recipe के साथ ....... तब तक के लिए पढ़ते रहिये ,और बनाते रहिये .....

