Cerelac Ice Cream - Leftover Recipe
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप......
जी है सही पढ़ा आपने ...... वही सेरेलेक (Cerelac) जो हम अपने छोटे बच्चो को देते है। पर बहुत बार ऐसा होता है की बच्चो को उसका टेस्ट पसंद नहीं आता । ऐसे में उसी लेफ्टओवर बचे हुए सेरेलेक से बनाये बिल्कुल बाजार जैसी टेस्टी आइसक्रीम। जिसका स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे।
चलिए बनाते है ........
सामग्री - Ingredients
1) 1/2 फुल क्रीम दूध मलाई के साथ (Full Cream Milk)
2) 2 tbs सेरेलेक (baby food)
3) 1 - 1/2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर (वैनिला फ्लेवर) Custard Powder
4) चीनी स्वादानुसार
5) 1/2 चम्मच वनीला एसेंस (Optional
6) चोको चिप या टूटी -फ्रूटी (सजाने के लिए)
विधि - Method
1) थोड़ा सा दूध कटोरी में निकाल कर बाकी बचे दूध को उबलने के लिए रखें।
2) कटोरी में निकाले हुए दूध में सेरेलेक ,कस्टर्ड पाउडर, वनीला एसेंस को अच्छे से मिक्स करे।
3) और उबलते हुए दूध में धीरे धीरे चलाते हुए मिक्स करे। गांठे नहीं बननी चाहिए।
4) स्वादानुसार चीनी डाल कर अच्छे से मिलाये और गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाये। नहीं तो नीचे चिपक जाएगा।
5) गैस बंद करे और आइसक्रीम को ठंडा होने दे।
6) अब आइसक्रीम को एक एयरटाइट डब्बे में डाल कर २ घंटे के लिए जमने के लिए रख दे।
7) 2 घंटे बाद आइसक्रीम को बाहर निकाल कर एक बार मिक्सी में ब्लेंड कर दे। या चम्मच से ही अच्छे से फेंट ले।
8) अब 7-8 घंटे या पूरी रात फ्रीजर में जमा दे।
9) मजेदार क्रीमी आइसक्रीम के मजे ले।
यह भी पढ़ें - Colorful Vanilla Custard Ice-cream (Kids Favourite)
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
टिप्स - Tips
1) आइसक्रीम हमेशा एयरटाइट बॉक्स में ही जमाये ...बर्फ नहीं जमेगी।
2) 2 घंटे बाद निकाल कर ब्लेंड करने से आइसक्रीम सॉफ्ट और क्रीमी बनती है बिल्कुल मार्किट जैसी।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए हैप्पी कुकिंग टू आल.. Happy Cooking to all.......

