How To Make Egg Less Marbel cake .
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप.............
आज हम बनाएंगे आटे से डिज़ाइनर ,सॉफ्ट, यम्मी और सुपर हेअल्थी केक इसे ज़ेबरा केक भी कहते है। इसे मै आपको सिखाऊंगी बहुत ही आसान तरीके से तवे पर बनाना ......... जी हाँ ....सही सुना आपने........। चलिए बनाते हैं .....
सामग्री - Ingredients
1) 1 कटोरी गेहू का आटा।
2) 2 चमच्च सूजी/रव।
3) 1 बड़ा चमच्च रिफाइंड तेल/ घी या बटर।
4) 1/2 कटोरी पीसी हुई चीनी।
5) 2 चमच्च कोको पाउडर/ कॉफ़ी पाउडर/ चॉक्लेट पाउडर।
6) 1 चमच्च बेकिंग पाउडर।
7) 1/2 चमच्च बेकिंग सोडा।
8) 1 बड़ा चमच्च दही।
9) 1/2 कटोरी दूध।
10) वनीला एसेंस (Optional)
विधि - Method
1) 1/2 कटोरी दूध में तेल,दही,और चीनी को अच्छे से मिला लें।
२) सारे ड्राई सामग्री (Ingredients) (आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और सूजी) को अच्छे से छान कर मिक्स कर लें।
3) अब इसमें धीरे धीरे दूध का मिक्सचर डाल कर बैटर बनाएं। (गांठे नहीं पड़नी चाहिए, बैटर न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए )
4) अब इस बैटर को 2 हिस्सों में बाँट लें। एक हिस्से (part) में वनीला एसेंस और दूसरे हिस्से(Part) में कोको पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें (जरुरत हो तो और दूध मिला लें)
5) अब एक एल्युमीनियम के बर्तन या केक टिन को पहले तेल से और फिर आटे से अच्छे से ग्रीस करे।
6) अब इस बर्तन के बीच में, पहले थोड़ा सा कोको वाला बैटर और फिर उसके ऊपर थोड़ा सा वनीला वाला बैटर डालें और इस प्रक्रिया (Process) को तब तक रिपीट करते रहे जब तक बैटर खत्म नो हो जाये। (प्रक्रिया के लिए वीडियो देखना न भूलें)
7) केक के बर्तन को थोड़ा tap कर लें, ताकि bubbles निकल जाएं।
बेकिंग प्रक्रिया - Baking Process
1) एक mote तवे को 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर Preheat कर लें।
2) अब तवे पर एक कटोरी नमक डाल लें और केक वाला बर्तन उसके ऊपर रखें।
3) अब इस केक वाले बर्तन को किसी बड़े पतीले से ढक कर बाके होने दें। (जैसा वीडियो में दिखाया है)
4) करीब 15 मिनट में चाकू या टूथपिक से चेक कर लें। अगर टूथपिक पर बैटर लगा आये तो 5 मिनट और बेक कर लें।
5) गैस बन्द करें और केक ठंडा होने पर चाकू की मदद से बर्तन के किनारो से हटा कर निकालें।
6) तैयार केक को ठंडा होने के बाद ही सर्वे करें।
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
कोई सवाल हो तो जरूर कमेंट में बताएं।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ .......
