How To Make Suji Fingers.
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों.......कैसे है आप ....
सूजी फिंगर जल्द बनने वाला बहुत ही स्वादिष्ट Snack है। बच्चे इसे बहुत ही पसंद करते है (Kids Favourite) और बड़े ही चाव से खाते है। इसके लिए आपको बाहर से कोई एक्स्ट्रा सामान लाने की भी आवश्यकता नहीं होती है।
चलिए रेसिपी जान लेते है .......
सामग्री - Ingredients
1) 1 कटोरी सूजी
2) उबले आलू
3) 1 गिलास पानी
4) मसाले (चुटकी भर हल्दी , मिर्च पाउडर ,नमक, थोड़ा सी कसूरी मेथी)
5) तेल (तलने के लिए)
विधि - Method
1) सबसे पहले एक बर्तन में 1 गिलास पानी उबलने के लिए रखे। इस पानी में 1 चम्मच तेल और स्वादानुसार सभी मसाले डाल कर अच्छे से मिक्स कर दे।
2) अब इस उबलते पानी में 1 कटोरी सूजी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दे। ध्यान रहे गुठलिया ना बने। इसके लिए जल्दी जल्दी मिक्स करे।
3) गैस बंद कर दे। मिक्सर को कुछ देर के लिए ऐसे ही ढक कर छोड़ दे।
4) 10 मिनट के रेस्ट के बाद सूजी में 2 उबले आलू छील कर कद्दूकस करके मिला दे। अब इसमें 1 चम्मच तेल मिला कर अच्छे से मिक्स कर ले। जैसे हम रोटी के लिए आटा लगाते है , वैसे ही इकठ्ठा कर दे (पर पानी न मिलाये)।
5) अब एक कड़ाही में तेल डाले। तैयार dough (आटे) से थोड़ा थोड़ा मिक्सर ले कर , मीडियम गर्म तेल में फिंगर की शेप देते हुए फ्राई कर ले। (जरुरत हो तो हाथो पर थोड़ा तेल लगा ले)
6) किसी भी चटनी या सॉस के साथ गरमा गर्म परोसे।
टिप्स - Tips
1) आप मिक्सर में अपने स्वाद के अनुसार अतिरिक्त मसाले भी डाल सकते है। जैसे जीरा, चिल्ली फ्लेक्स , आदि।
2) मिक्सर ड्राई नहीं होना चाहिए नहीं तो तेल में फ्राई करने पर ये बिखर सकते है। इस लिए मिक्सर में १ चम्मच तेल डाल कर अच्छे से मसल कर स्मूथ करके ही फ्राई करे।
3) अगर मिक्सर गीला हो जाए तो थोड़ी सी सूजी और डाल कर, धीमी आंच पर ड्राई होने तक और पका ले। पर ठंडा होने पर मिक्सर ड्राई हो जाता है।
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
कोई सवाल हो तो जरूर कमेंट में बताएं।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तब तक के लिए हैप्पी कुकिंग .

