वेजिटेबल सूजी उत्तपम - साऊथ इंडियन ब्रेकफास्ट
How To Make Suji Uttapam / South Indian Uttapam Recipe.
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप ........
आज की इजी कुकिंग में मैं आपको बताउंगी साऊथ इंडियन ब्रेकफास्ट सूजी उत्तपम की रेसिपी। घर पर ही उपलब्ध चीजों से ही आसान और खाने में बहुत ही लाइट हेअल्थी रेसिपी (Full Fluffy Lock-down Recipe)
तो चलिए सीखते है बनाना .....
सामग्री - Ingredients
1) 1 कटोरी सूजी / या रवा
2) 2 बड़े चम्मच दही या लस्सी [जो भी हो ]
3) बारीक कटी हुई सब्जिया (जो भी पसंद हो जैसे, प्याज, टमाटर ,हरी मिर्च , शिमला मिर्च )
4) चुटकी भर खाने वाला सोडा
5) नमक स्वादानुसार
6) घोल बनाने के लिए पानी
यह भी पढ़ें - Poha Cutlets (Kids tiffinbox Recipe)
विधि - Method
1) सूजी में नमक , दही या लस्सी मिला कर मिक्स करे। जरूरत के हिसाब से पानी डाल कर घोल बना कर थोड़ी देर सूजी को फूलने के लिए छोड़ दे।
2) बेटर न ही ज्यादा गाढ़ा करना है और न ही पतला।
3) 15-20 मिनट के रेस्ट के बाद घोल में सोडा मिक्स करके अच्छे से फेटें।
4) एक नॉन स्टिक पैन में कुछ बुँदे तेल की डाले। गैस मीडियम रखे , अब पैन में 2 बड़े चम्मच बेटर डाले हल्का सा फैलाये ज्यादा पतला नहीं।
5) ऊपर से बारीक कटी सब्जिया फैला दे। हल्का सा दबाये। ढक कर १ मिनट के लिए पकाये।
6) जब उत्तपम में छोटे छोटे बबल्स (छेद) दिखे तो पलट कर दूसरी साइड भी 1 मिनट और पकाये।
7) तैयार उत्तपम को नारियल की चटनी या सॉस के साथ सर्व करे।
- ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।।।।।।।।
टिप्स - Tips
1) ये रेसिपी आप सोडा के बिना भी बना सकते हैं। सोडा डालने से उत्तपम ज्यादा fluffy बनता है।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये और बनाते रहिये ......