Fas Caramelized Halwa. कराची हलवा

Caramelized Halwa. कराची हलवा


Caramelized Halwa. (कराची हलवा)

Caramelized Halwa Recipe/ Karachi Halwa Recipe/ Unique Halwa Recipe/ Suji Ka Halwa/ Suji Ka Caramelized Halwa/ Indian Cooking/ Indian Dessert/ Kada Prashad/ Unique Halwa Recipe/ Deepas FOod Magic/ 

Deepa's Food Magic  में आपका स्वागत है,,,,,,,

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप .........

सूजी का हलवा तो आपने बहुत बार खाया होगा पर क्या कभी आपने Caramelized हलवा खाया है  ....?
इसका स्वाद और विधि नार्मल हलवे से बिलकुल अलग होती  है,  इसका स्वाद कराची हलवे की तरह होता है ...  तो चलिए बनाते हैं .....

सामग्री - Ingredients 

1) एक कप सूजी  
2) 2 कप पानी  
3) 1 कप घी 
4) 1 कप चीनी 
5) ड्राई फ्रूट्स सजाने के लिए .




विधि  - Method

1) सबसे पहले एक कप सूजी को 2 कप पानी  में  30 मिनट के लिए भीगने के लिए रख दें 
 
2) अब एक कढ़ाई में 1 कप घी पिघला के उसमें एक कप चीनी घुलने तक माध्यम आंच पर चलाते रहे, ध्यान रहे हमें सिर्फ चीनी  पिघलानी है . और चीनी जलनी नहीं चाहिए .
 
3) अब इस घी और चीनी के मिश्रण में सूजी को धीमे आंच पर लगातार चलाते हुए मिलाएं, गांठे नहीं बननी चाहिए .
 
4) सूजी के अच्छे से मिक्स हो जाने पर और जब हलवा साइड्स छोड़ने लगे या घी छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें
  
5) ड्राई फ्रूट्स मिला कर गरमा गरम हलवा एन्जॉय करें . 

 


Caramelized Halwa. (कराची हलवा)


  • ऐसी ही quick और yummy recipes  के लिए मेरे  youtube CHANNEL  DEEPA'S  FOOD  MAGIC  को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।।।।

टिप्स - Tips 

1) सूजी मिक्स करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है क्यूंकि सूजी डालते ही चीनी caramlized होने लगती है इसलिए  हलवे को लगातार चलाते रहे 
2) हमें सूजी कच्ची ही USE 😀करनी है (बिना भुनी हुयी)

उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।

Previous Post Next Post