Fas Soft, Spongy Rawa Dhokla (रवा ढोकला) Healthy Breakfast Recipe

Soft, Spongy Rawa Dhokla (रवा ढोकला) Healthy Breakfast Recipe

Instant Rawa Dhokla (रवा ढोकला)

How To Make Soft ,Spongy Rawa Dhokla / Suji Dhokla Recipe/ Rawa Dhokla/ Suji Ka Dhokla/ Easy Dhokla Recipe/ Gujrati Dhokla Recipe/ Khamman/ Khatta meetha Dhokla/ Khatta Meetha Khamman/ Nylon Khamman Recipe/ Easy Breakfast Recipe/ Quick/ Healthy/ Homemade/ vegan Food Recipes/ Vegan Cooking/ Vegan Recipes/ Deepas Food Magic.

Deepas Food Magic  में आपका स्वागत है,,,,,,,

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप ....

रवा या सूजी ढोकला एक बहुत ही स्वादिष्ट और हल्का नाश्ता हैं।  tasty and light यह बनाने में बहुत ही आसान हैं। इसके लिए आपको बाहर से कुछ लाने की भी आवश्यकता नहीं हैं। चलिए बनाते हैं  ......


सामग्री - Ingredients
  1. 1 कप रवा/सूजी 
  2. 1 कप दही 
  3. 1 चमच्च ENO (Plain Fruit Salt)
  4. 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ) 
  5. हरी मिर्च का पेस्ट 
  6. नमक स्वादानुसार 
  7. 1 चमच्च चीनी 
  8. 1 Tbs तेल
विधि - Method
  • ENO को छोड़ कर ऊपर दी गयी सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लें अगर जरुरत हो तो पानी मिला कर अच्छे से फेटकर बैटर रेडी कर लें। 
  • बैटर को 30 मिनट्स के लिए रेस्ट दें। 
  • एक बड़े बर्तन में 2 गिलास पानी उबलने के लिए रखें। तब तक ढोकला प्लेट पर तेल लगा कर उसे ग्रीस कर ले। 
  • ढोकले के बैटर में ENO डाल कर हलके हाथों से मिक्स करके बैटर को ग्रीज़्ड बर्तन में डाल दे।  
  • अब बैटर वाले बर्तन को भाप वाले बर्तन में रख कर 10 - 15 मिनट के लिए तेज आंच पर ढक कर पकाएं। 
  • चाकू की मदद से ढोकला को चेक करें, अगर चाकू पर बैटर लगता हैं तो 5 मिनट के लिए और पका लें।

सामग्री - Ingredients -तड़के के लिए। 
  1. 1 tbs तेल। 
  2. 1/2 चमच्च सरसो के दाने । 
  3. कटी हुई हरी मिर्च 
  4. 8-10 करी पत्ता। 
  5. 2 चमच्च चीनी।  
  6. 1 निम्बू का रूस। 
  7. चुटकी भर हींग। 



विधि - Method
  • तेल गरम होने के लिए रखें, सरसो के दाने, करी पत्ता, हींग तड़काएं। 
  • इस तड़के में 1 छोटी कटोरी पानी डाल कर स्वाद अनुसार चीनी और निम्बू का रूस मिला लें। 
  • 1 उबाल आने पर गैस  बंद  कर दें। 
  • ठंडा होने पर ढोकले को बर्तन से निकाल कर प्लेट पर रखें। तड़का तैयार करके ढोकले पर अच्छे से फैला दें। 
  • मनचाहे आकर में काटें और चटनी के साथ सर्व करें। 

Instant Rawa Dhokla (रवा ढोकला)

  • ऐसी ही quick और yummy recipes  के लिए मेरे  youtube CHANNEL  DEEPAS  FOOD  MAGIC  को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।।।।

टिप्स - TIPS
  • ENO डालने के बाद बैटर को ज्यादा देर तक बाहर न रखें, इससे ढकला स्पॉन्जी नहीं बनेगा।  
  • ENO डालने से पहले ही बैटर को अच्छे से Fluffy होने तक फैटें। इससे ढोकला बहुत ही Soft, Spongy बनता हैं।  
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते हैं एक और healthy and easy recipe के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये ,और बनाते रहिये .....

Previous Post Next Post