How To Make Daal Makhni At Home / homemade /dhaba style daal makhni / naan /punjabi daal makhni / indian cooking / indian daal / curry / tasty /delicious / less ingredients recipe /daal makhni without butter /vegan food/ vegan recipes / vegan cooking.
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
हेलो दोस्तों कैसे है आप .....
आज मैं आपको बताऊंगी Perfect Halwai style दाल Makhni रेसिपी, वो भी without Butter..... इसे बनाना बहुत ही आसान है चलिए जानते है कैसे बनती है ये क्रीमी दाल मखनी.....
सामग्री - Ingredients
- 1 कप साबुत काली उड़द दाल
- 1/4कप राजमा
- 3tbs तेल
- 1 प्याज (Red Onion)
- 2 लाल पके टमाटर
- 3 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 5-6 लहसुन की कलिया
- मसाले ( 2tsp धनिया पाउडर ,1tsp लाल मिर्च पाउडर, 1tsp नमक, 1tsp भुना जीरा पाउडर, 1/4tsp हल्दी पाउडर)
- 1tsp गरम मसाला
- हरा धनिया ।
- 4tbs क्रीम या घर की ताजा मलाई (ठंडी ताज़ा मलाई में 1tbs दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर ले क्रीम तैयार है )
विधि - Method (Lets do it !)
- रात भर के लिए साबुत उड़द दाल और राजमा को भीगने के लिए छोड़ दे। या कम से कम 6 से 7 घंटे।
- सुबह अच्छे से धोकर 1tsp नमक और 2 कप पानी डालकर कुकर में 5 से 7 सिटी लगा ले। दाल अच्छे से गल जानी चाहिए।
- तड़के के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करे बारीक़ कटा प्याज डालकर ब्राउन होने तक भुने यह जरुरी है
- मिक्सी में टमाटर ,अदरक ,लहसुन का पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को भुने हुए प्याज में मिला कर मिक्स कर ले।
- स्वादानुसार नमक और बाकी सारे मसाले मिला ले। अच्छे से तेल छूटने तक मसालों को भुने।
- अब इसमें उबली दाल को मिला ले ,2 कप पानी डालकर 4-5 मिनट ढककर पका ले।
- अब दाल गाढ़ी हो चुकी है ,दाल में गरम मसाला, बारीक कटा हरा धनिया और finally क्रीम मिलाये और अच्छे से मिक्स कर ले।
- दाल को ढककर 2 मिनट के लिए और पका ले। या जब तक दाल में ऊपर तेल न दिखे तब तक।
- तैयार है आपकी fresh cream में पकी daal makhni बिल्कुल हलवाई जैसी creamy और tasty ,,,,,गरमा गरम पराठों, नान या चावल के साथ परोसे और मजा ले इस क्रीमी रेसिपी का।
Video Link -
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
टिप्स - Tips
😉
- इस दाल का taste बिल्कुल मक्खन जैसा ही होता है फिर भी आप चाहे तो तेल और Cream की जगह Butter use कर सकते है।
- दाल में अच्छा Color लाने के लिए कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का use करे, हल्दी कम ही डाले।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये और बनाते रहिये ......







