How to Make perfect South Indian Dosa, Healthy Recipe.... Moong Dal Chilla recipe./ moong daal ka dosa / moong daal chilla / healthy breakfast recipe / less oil recipe / quick breakfast recipe / healthy breakfast recipe / diet recipes / weight loss recipes / dosa chatni recipe / deepas food magic .
हेलो दोस्तो .....
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
डोसा South India की एक बेहतरीन Healthy Dish है जो बिना तेल (Without Oil) के बनने वाली और Tasty Recipe है| हरी मूंग दाल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है यह बच्चो और बड़ो सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक है |
चलिए आज इससे ही बनाते है ये Delicious Dosa .
सामग्री - Ingredients 👌
- 1 कप हरी मूंग दाल (Moong Dal)
- 1/2 cup चावल (कोई दाल )
- 2tbs चना दाल (Chana Dal)
- 1/2tsp मेथी दाना (Fenugreek Seeds)
- 1tsp नमक (Salt)
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा (Ginger)
- 2 हरी मिर्च (Green Chilli)
- थोड़ा हरा धनिया (Coriander Leaves)
विधि - Method 😋
- दाल ,चावल और मेथी दाना को धोकर Overnight या 4-5 घंटो के लिए भिगो दे |
- अच्छे से दाल फूल जाए तो मिक्सी में नमक,अदरक, हरा धनिया और बिल्कुल थोड़ा पानी डालकर smooth पेस्ट बना ले | इससे डोसा बटेर बन जायेगा |
- डोसा बैटर को एक बाउल में निकाल ले, जरुरत अनुसार पानी मिला कर खूब अच्छे से फैटे |
- बैटर फ्लोइंग कन्सिस्टेन्सी का होना चाहिए जो चम्मच से आसानी से गिरे (Flowing Consistency)
- गैस पर डोसा तवा या एक नॉन स्टिक पैन रखे, हल्का गरम हो जाए तो इसपर कुछ बुँदे तेल की डाले और किसी कपड़े से पौंछ दे , फिर इस तवे पर पानी के छींटे मारकर ठंडा करे और फिर पौंछ दे |
यह भी पढ़ें - Dry Coconut Chatni For Dosa
विधि - Method (डोसा बनाने के लिए ) 👌
- अब तवा बिल्कुल रेडी है डोसा बनाने के लिए ......
- तवे के बीचोबीच एक सर्विंग स्पून बैटर डाले ,और हल्के हाथो से घुमाते हुए डोसा बनाये |
- पहले बीच में बैटर को घुमाये और फिर जैसे जैसे तवे पर बैटर चिपकने लगेगा वैसे वैसे पुरे तवे पर dose को फैला दे |
- गैस की फ्लेम कम कर दे ,ऊपर और साइड से कुछ बुँदे तेल की डाले और डोसे को पकने दे |
- जब डोसा ऊपर और साइड्स से Crispy और Brown दिखने लगे तो आपका डोसा तैयार है |
- Coconut Chatney या साम्भर के साथ परोसे |
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
- उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये और बनाते रहिये ......







