How to Make Til (Sesame Seeds) Chatni (Uttrakhand Special Chatni) uttarakhani food / pahadi thali / village food / gadhwal/ kumau /kumaun / pahadi culture/ uttarakhani culture/ humara pahad/ mera gaon mera pahad /uttrakhandi khana.
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
वैसे तो उत्तराखंड Uttarakhand में बहुत सी स्वादिष्ट चटनिया बनाई और खाई जाती है। इन चटनियों में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद भी वहाँ ही उगाये जाते है ....उन्ही फेमस चटनियों में से एक है तिल की चटनी। उत्तरांखड में उगाये जाने वाले तिल मैदानी क्षेत्रों में उगाये जाने वाले तिल से स्वाद ,साइज,और रंग में बिल्कुल अलग होते है।
पर आज के टाइम में जब सब कुछ बस एक अंगुली के क्लिक पर आपके पास उपलब्ध हो जाती है उसी तरह ये तिल भी बाजार और ऑनलाइन आपको आसानी से उपलब्ध कराये जा रहे है।
यह चटनी खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट, तीखी और चटपटी होती है ,और इसे बनाना भी बहुत आसान है।
पारंपरिक तरीके से तो इन चटनियों को पत्थर के सील बट्टे पर पीसा जाता है और यह सच भी है की इसका स्वाद तब और भी ज्यादा आता है , पर अब सील बट्टे का इस्तेमाल करता ही कौन है .........
चलिए.......... ये तो मैंने आपको तिल के बारे में थोड़ी सी जानकारी दे दी........अब जानते है इसे बनाते कैसे है ......
सामग्री - Ingredients 👌
- 2tbs तिल
- 1 बंच ताज़ा पुदीना
- 2tbs हरा धनिया
- 1 कच्ची केरी (आम)
- 1 कटा प्याज
- 4-5 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 2-3 लहसुन की कलियाँ
- 1tsp नमक
- 1/2 निम्बू का रस
- इस चटनी में तिल को रोस्ट करना जरुरी है , तो सबसे पहले गैस ऑन करके एक पैन रखे गैस का फ्लैम कम ही रखे।
- तिल को डालकर लगातार चलाते हुए ड्राई रोस्ट कर ले ,,,,यह ध्यान देना जरुरी है की जैसे ही तिल तड़कना शुरू करे गैस बंद कर दे ,,नहीं तो तिल जल जाएंगे और चटनी कड़वी हो जायेगी।
- अब एक मिक्सर जार में सारी सामग्री और थोड़ा सा पानी डालकर चटनी को बारीक पीस ले।
- चटनी में निम्बू का रस मिलाये और चटखारे ले कर खाये इस स्वादिष्ट चटनी को
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
टिप्स - Tips 😉
- तिल को जलाये नहीं ,नहीं तो चटनी का स्वाद बिगड़ जाएगा।
- चटनी बनाते समाये मिक्सी को रुक रुक कर चलाये ,इससे चटनी बिल्कुल सील बट्टे में पीसी जैसी ही लगती है।
- चटनी की कन्सिस्टेन्सी अपने हिसाब से सेट कर ले।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये और बनाते रहिये ......
