Fas Homemade Pan Pizza - Healthy Suji Pan Pizza Without Yeast ,Oven , Maida ,and No Baked Pizza .

Homemade Pan Pizza - Healthy Suji Pan Pizza Without Yeast ,Oven , Maida ,and No Baked Pizza .


delicious pizza recipe / homemade pizza / instant pizza / suji ka pizza / no maida / no baked / no yeast / healthy pizza recipe / vegetable pizza / healthy pizza / indian cooking / vegan recipes / vegan cooking / vegan food .

Deepa's Food Magic  में आपका स्वागत है,,,,,,,

आजकल बाहर का खाना बंद है ,तो ऐसे में जी बाहर का खाने को ही ज्यादा ललचा रहा है  ,,,तो भई इस बेचारे जी का क्या कसूर,,,,इसे क्यों सताया  जाए जब घर पर ही इतनी आसानी से बिना ओवन ,मैदा ,यीस्ट और बिना पिज़्ज़ा बेस के इतना हेअल्थी टेस्टी पिज़्ज़ा बना सकते है तो देर किस बात की चलिए शुरू करते है,,,,,,,,,,,
बिना किसी झंझट और तामझाम के बनाना ,,,,,,,,,,

सामग्री - Ingredients
  • 1 कप बारीक सूजी 
  • 1/4 कप दही 
  • 1tsp  नमक 
  • 1/3tsp सोडा या ईनो 
  • बारीक कटी सब्जिया 
  • पिज़्ज़ा हर्ब्स 
  • चिल्ली फ्लैक्स 
  • पिज़्ज़ा सॉस / टोमेटो केचप 
  • 1/2 कप चीज़


विधि - Method 
  • एक बाउल में सूजी और दही को अच्छे से मिला ले ,स्वादानुसार नमक मिलाये और पानी की मदद से गाढ़ा बैटर बना ले। 
  • इस सूजी बैटर को 10 मिनिट के लिए ढककर रख दे। 
  • तब तक जो भी सब्जिया आपके पास हो उन्हें काट ले। 
  • 10 मिनट बाद सूजी को चेक करे अगर सूजी का घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो 1-2 चम्मच पानी और मिला कर गाढ़ा बैटर बना ले। 
  • अब इस बैटर में ईनो या सोडा जो भी आपके पास हो वो मिला कर मिक्स कर ले। 
  • गैस पर एक नॉन स्टिक पैन गर्म करे ,उसमे 2 चमच्च तेल डाले और अच्छे से चारो तरफ फैला ले। 
  • अब सूजी के बैटर को डाले और शेप दे दे .......गैस का फ्लैम लौ रखे। और ढककर 1 मिनट पकने दे। 
  • 1 मिनट बाद चेक करे साइड्स से पकना स्टार्ट हो चुका होगा .....अब 1 मिनट के लिए ढककर ऐसे ही और पकने दे। 
  • धक्कन हटा कर देखे साइड्स ब्राउन दिखने लगेगी ,,अब बेस के ऊपर और साइड्स पर थोड़ा तेल लगा कर इसे पलट दे। और अगर चाहे तो गैस बंद कर दे,,, टोप्पिंग्स करने के बाद फिर से गैस ऑन कर ले  
  • पलटने के बाद इस पर टोमेटो केचप या पिज़्ज़ा सॉस लगाए ,,,थोड़ा चीज़ डाले और मनपसंद सब्जिया लगाए। 
  • ऊपर से ढेर सारा चीज़ ,पिज़्ज़ा हर्ब्स और चीली फ्लैक्स डाले।  हर्ब्स ना हो तो कुटी हुई काली मिर्च और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर छिड़क दे। 
  • अब पिज़्ज़ा को ढक कर 3 मिनट या फिर चीज़ पिघलने तक और पका ले। 
  • रेडी है आपका delicious quick और healthy suji pan pizza  ,,,,,गरमा गर्म परोसे। 
  • और अपने अनुभव मुझे जरूर कमेंट करके बताये।

सी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे  YouTube Channel  Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।


उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।

आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये और बनाते रहिये ......
Previous Post Next Post