pakode/ rava recipes/ suji ke crispy pakode / meduvada / suji ke vade / suji snack/ rava snack /suji ka nashta / tea time snack / masaledar recipes / monsoon /suji medu vada / instant vada / suji ka yummy nashta.
Crispy Suji Pakode क्या कभी खाये है बिना दाल या बेसन के इतने स्वादिष्ट पकोड़े। 1 बार बनाओगे तो बार बार बनाकर खाओगे।
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
बाहर हो बरसात का मौसम ,तो ऐसे मे पकोड़े खाने का मन तो हर किसी का कर ही जाता है ,,, पर क्या हो जब घर मे ना ही हो बेसन और ना ही आलू ,,,,,,अरे अरे ,,, ,,,,,,,घबराये नहीं ना ही मन को मारे ,,,,,ऐसे मे हम बनाएंगे ये super tasty और crispy सूजी के पकोड़े ,,,
ये खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान होते है,,,,और साथ ही घर के बिलकुल कम सामान में भी बन जाते है,,,,,
तो चलिए मिलकर बनाते है ,,,,,,,,,,,,,,,
सामग्री
1 कप बारीक सूजी / रवा
1/2 कप ताज़ा दही
1 बारीक कटा प्याज
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1tsp नमक (स्वादानुसार )
1/4tsp चिल्ली फ्लैक्स
1 चुटकी खाने वाला सोडा
तलने के लिए तेल
विधि
- सूजी और दही को अच्छे से मिक्स कर ले।
- अब इसमें आवश्यकता अनुसार (1/2 cup) पानी डालकर गाढ़ा घोल बना ले। और ढककर 3० मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे।
- 3० मिनट बाद एक बार घोल को अच्छे से मिक्स कर ले ,अब इसमें बारीक कटी सब्जिया और बाकी सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर ले।
- इस समय यदि आपको घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो 2-3 चम्मच पानी डालकर अच्छे से पकोड़ो का घोल रेडी करे ।
- अब मीडियम गर्म तेल में पकोड़ो को हाथो या चम्मच की सहायता से तोड़कर मीडियम आंच पर सुनेहरा होने तक तल ले और गरमा गर्म चाय या चटनी के साथ सर्व करे।
आपको रेसिपी कैसी लगी मुझे कमेंट करके जरूर बताये ,,,
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
