.
बिना ईनो के रवा इडली -सूजी इडली कैसे बनाये How To Make Instant Rava idli /Suji Idli / Without Eno / instan idli / instan breakfast recipes / no oil recipes / without oil / without steamer / steamed idli / south indian recipes / south indian cooking / suji ka bina tel ka nashta /without oil cooking / diet recipes / weight loss recipe/ vegan food recipes / vegan cooking.
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
आज हम बनाएंगे बहुत ही आसान झटपट सॉफ्ट इडली। रवा या सूजी इडली वो भी बिना Eno के। इसे बनाना बहुत ही आसान है, पर फिर भी कही ना कही कुछ कमियाँ रह ही जाती है। जैसे इडली सॉफ्ट नहीं होती ,अंदर से बहुत टाइट होती है , या खाने में मुँह में कच्ची सूजी सा taste आता है। इसे आप Breakfast ,Lunch ,Dinner कभी भी खा सकते है ये एक Complete Meal है।
तो आज मैं आपको अपनी Perfect Tried And Tasted रेसिपी दूंगी जो बनाने में होगी easy और simple
तो फिर चलिए बनाते है ,,,,,,,,,
सामग्री
2 कप बारीक रवा /सूजी
1 कप ताज़ा दही
1 tsp नमक
1/2 tsp सोडा
विधि
- एक बड़े कटोरे में सूजी और दही को डालकर अच्छे से मिला ले। फिर 1 कप पानी या जितनी भी जरुरत हो उतना पानी मिला कर इडली बैटर को खूब अच्छे से फैटें।
- बैटर ना ही ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला । जितना ज्यादा बैटर फैंटा जाएगा उतनी ही Soft और Spongy इडली बनेगी।
- अब इस इडली बैटर को कम से कम 30 मिनट के लिए ऐसे ही ढककर छोड़ दे ,ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।
- सूजी फूल चुकी है ,अब एक बार और इसे अच्छे से फैंट ले।
- स्टीमर या फिर किसी बड़े बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर ढककर उबलने के लिए रख दे।
- अब इडली के बैटर में नमक और खाने वाला सोडा डाले, ऊपर से 1 चम्मच पानी डाले ताकि सोडा अच्छे से मिक्स हो जाए और फिर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर ले।
- इडली स्टैंड में थोड़ा थोड़ा तेल लगा दे ताकि इडली उसपर ना चिपके और निकालने में आसानी हो।
- इडली स्टैंड में इडली बैटर डालकर थोड़ा tap कर ले।
- जब पानी उबलने लग जाये और उसमे से तेज भाप निकलने लगे तो इडली स्टैंड को उसमे सेट कर दे ,,और मीडियम आंच पर इडली को 15 से 20 मिनट तक पकने दे।
- 15 मिनट बाद चाक़ू से चेक करे गीला बैटर लगे तो ढककर 5 मिनट और पका ले।
- तैयार इडली को साम्भर या नारियल की चटनी के साथ गरमा गर्म परोसे।
- यह भी पढ़ें - Dry Coconut Chatni
