Fas McCain Style Homemade Crispy Nuggets - Healthy suji Nuggets - Potato Nuggets

McCain Style Homemade Crispy Nuggets - Healthy suji Nuggets - Potato Nuggets

Homemade Crispy Nuggets

 McCain Style Homemade Crispy Nuggets - Healthy suji Nuggets  - Potato Nuggets / homemade nuggets / suji or aalu ka nashta / restaurants like food /crispy / yummy / garlic potato bites /chilli garlic potato bites.

Deepa's Food Magic  में आपका स्वागत है,,,,,,,

Lockdown में बच्चे तो बच्चे आपका भी मन बार बार बाहर का खाने को जरूर ललचा रहा होगा ,,,क्यों सही कहा ना ,,,,,,,

पर बाहर का तो खाना है नहीं,, तो फिर चलिए लगते है काम पर और बनाते है सबके लिए ये बहुत ही TASTY  और HEALTHY  NUGGETS बिलकुल रेस्ट्रोरेंट जैसे घर पर ही ,,,,,लेकिन बहुत ही आसानी से। इसके साथ ही आप इसे किसी भी party  के लिए पहले से ही रेडी करके भी फ्रीज़ में रख सकते है और जब भी मेहमान आये फटाफट से निकाले और फ्राई करके सर्व करे या चाहे तो इसे ziplock bag में रख कर फ्रीजर में कई महीनो तक स्टोर भी कर सकते है।  

तो चलिए शुरू करते है ,,,,,,,,

सामग्री 

1 कप सूजी /रवा 

1,1/2 कप पानी 

2 उबले ठन्डे आलू 

3tbs चावल का आटा/ कॉर्नफ्लॉर   

1tsp अदरक ,लहसुन का पेस्ट 

1tsp  पिज़्ज़ा हर्ब 

1tsp  चिल्ली फ्लैक्स 

1tsp  नमक 

तलने के लिए तेल 



विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में डेढ़ कप पानी को उबलने के लिए रखे। पानी में स्वादानुसार नमक ,अदरक ,लहसुन पेस्ट ,चिल्ली फ्लैक्स और १ चम्मच तेल भी मिला दे। 
  • जब पानी में बुलबुले दिखने लगे तब आंच धीमी करके एक हाथ से थोड़ी-थोड़ी सूजी डालते जाए और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहे ताकि गुठलिया ना बने। 
  • सूजी सारा पानी पी लेगी तब गैस बंद कर दे , और इस मिक्सचर को एक थाली में निकालकर थोड़ा ठंडा कर ले। 
  • तब तक उबले हुए आलू को कद्दूकस कर अलग रख ले। 
  • जब मिक्सचर गुनगुना हो तभी इसमें कद्दूकस किया आलू , पिज़्ज़ा हर्ब ,और चावल का आटा या फिर कॉर्नफ्लॉर को मिला कर अच्छे से मसल कर dough  रेडी कर ले। 
  • अब हाथो पर थोड़ा तेल लगाकर अच्छे से एक बार और इस dough को मसल कर चिकना कर ले। 
  • हमारे नगेट्स के लिए dough  बिलकुल रेडी है ,,,,nuggets  को मनपसंद शेप दे कर मीडियम गर्म तेल में मीडियम आंच पर तल ले और गरमा गर्म सर्व करे। 

आपको रेसिपी कैसी लगी मुझे कमेंट करके जरूर बताये ,,,,और 

सी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे  YouTube Channel  Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।





Previous Post Next Post