Fas बिना फ्राई किये टेस्टी ब्रेड रोल्स -Bread Potato Balls- Quick and Tasty Breakfast recipe -नया नाश्ता

बिना फ्राई किये टेस्टी ब्रेड रोल्स -Bread Potato Balls- Quick and Tasty Breakfast recipe -नया नाश्ता

Delicious Non Fried Bread Rolls / Bread Potato Balls

How To Make Bread Roll Without Frying  -Less Oil Recipe - appam pan recipe / appe / non fried/ bread roll recipe /aalu ka nashta / bread ka nashta /fast cooking / easy cooking / yummy / homemade / healthy copking / oil free / diet recipe .

  DEEPA'S  FOOD MAGIC  में आपका स्वागत है ................... 

अक्सर आप लोग ब्रेड रोल्स खाते ही होंगे ,,,,,पर जब भी खाते होंगे जरूर ही खूब सारे तेल में डूबो कर फ्राई करके ही खाते होंगे ,,,,,,,,,,,आज मैं आपसे शेयर कर रही हूँ बहुत ही अनोखी रेसिपी जो बिलकुल ही Less oil recipe है और खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी। इसे खा कर आपको बिलकुल भी Guilty Feel नहीं होगी की आपने कढ़ाई में डूबी हुई बहुत ही oily fried चीज खाई है ,,,,बनाने में Super Quick or Easy Recipe है। 

इस रेसिपी को मैंने नाम दिया है Bread Balls .और बनाया है बिना Dip Fry किये  -Without Dip Fry Recipe..

चलिए शुरू करते है ,,,,,,,,,,,,,,,

सामग्री 

10-12 ब्रेड स्लाइस 

4 उबले ठन्डेआलू 

1 बारीक कटा प्याज 

2 हरी मिर्च कटी 

8-10 कढ़ी पत्ता /हरा धनिया 

1 tsp नमक

1/2 tsp आमचूर पावडर 

1 tbs तेल


विधि 



1.. सबसे पहले भरावन तैयार करेंगे ,,,उसके लिए एक बाउल में आलू को मैश कर ले। 

2.. अब तेल और ब्रेड को छोड़कर बाकी सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर ले ,भरावन तैयार है। 

3.. सारी ब्रेड के साइड के हिस्सों को चाक़ू से काट ले। और एक अलग कटोरे में थोड़ा पानी ले ले। 

4.. एक ब्रेड को हाथ पर ले चम्मच की मदद से 3-4 चम्मच पानी पूरी ब्रेड पर फैला कर गीला कर ले। 

5.. दोनों हाथो की हथेलियों से दबा कर सारा पानी निचोड़ ले ,अब ब्रेड पर 1-2 चम्मच भरावन डाले और ब्रेड को गोल बॉल के जैसा आकर दे दे। 

6.. सारे बॉल्स ऐसे ही तैयार कर ले। 

7.. इस रेसिपी को हम अप्पम पेन में बना रहे है तो एक अप्पम पेन को गैस पर रखे आंच मीडियम से लौ के बीच ही रखे। 

8.. सभी सांचो पर 1-2 बून्द तेल डाले ,गरम हो जाए तो 1-1 करके सारी ब्रेड बॉल्स डाल दे और ढककर 30-40 सेकंड तक पकाये। 

9.. ढककन हटा कर 1-2 बून्द तेल ऊपर से भी डाल दे। और उलट पलट कर 2-3 मिनट कुरकुरा कर ले। 

तैयार ब्रेड रॉल्स या ब्रेड बॉल्स को मनपसंद चटनी के साथ गरमा गर्म सर्व करे। 


टिप्स

यदि आपके पास अप्पम पैन नहीं है तो आप बॉल्स का आकर ना देकर टिक्कियों का आकर दे ,और तवे पर कुछ बून्द तेल डाल कर शेल्लो shallow fry कर ले।  

आपको मेरी रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये।।।।।। 

सी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे  YouTube Channel  Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।





 





 

Previous Post Next Post