How To Make Instant Pizza In Just 2 Minutes /Cup Pizza /Mug Pizza / Healthy Pizza / katori pizza / instant pizza / pizza bites / pizza balls / italian pizza /cheese /cheese pizza /bread pizza / pizza in 2 minutes / hommade / yummy / easy /appam pizza / appam pan recipes / pizza in appam pan / pan pizza .
DEEPA'S FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ...................
Appam pan मे आप अपनी Creativity के according बहुत सारी अलग अलग तरह की tasty recipes बना सकते है । अप्पम पेन मे dishes बेहद कम तेल ओर समय मे बन जाती है । ओर स्वाद के तो कहने ही क्या । आगे मैं आपके साथ अप्पम पेन की बहुत ही आसान ओर ढेरों recipes ले कर आऊँगी ॥ तो चलिए आज उन्ही मे से एक बनाते है ॥
इसे मैंने नाम दिया है Instant Pizza Bites, आप इसे Pizza cups भी बोल सकते है । पिज्जा खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बहुत पसंद होता है पर घर पर इतना तामझाम कौन करे, ये सोच कर सब इससे बचते है, फिर बाहर का unhealthy ओर unhygienic खाना ही मंगा कर खा लेते है पर आज से ये सब बंद ….॥
चलिए शुरू करते है ,,,,,,,,,,,,
सामग्री
12 ब्रेड स्लाइस
1 बारीक कटा प्याज
4 tbs बारीक कटी बीन्स
4 tbs बारीक कटी शिमला मिर्च
1 छोटा बीज निकालकर कटा टमाटर
1 tbs टमाटर सॉस
½ tsp चिली फ्लेक्स
½ tsp पिज्जा हर्ब
1 टब्स तेल
1 tsp घी / बटर
1/2 कप कद्दूकस की हुई चीज /cheese
विधि
1. सबसे पहले हमे पिज्जा की स्टफिंग बनानी है ,उसके लिए गैस पर एक पैन रखकर उसमे तेल डालकर गरम कर ले ।
2. तेल गरम हो जाए तो सबसे पहले प्याज डालकर हल्का भून ले ,अब बारी बारी से सारी कटी सब्जियां मिला कर नरम होने तक पका ले ।
3. गैस की आंच को मीडियम रखे , सब्जियों मे नमक ,चिली फ्लेक्स ओर एक बड़ा चम्मच टमाटर सॉस मिल कर 1 मिनट ओर भून कर गैस बंद कर दे । ओर ठंडा होने दे ।
4. तब तक ब्रेड को बेलन से रोटी के जैसे बेल ले ओर किसी कटोरी की मदद से गोल काट ले । सभी को ऐसे ही काट कर तैयार कर ले ।
5. सभी Bread के एक साइड पर घी लगाकर बीच से एक half cut लगा लें ।
6. अब अप्पम पैन पर ब्रेड को अच्छे से कटोरी के जैसे अरैन्ज कर दे , पर ध्यान रहे घी लगी साइड नीचे की तरफ होनी चाहिए ।
7. अब सभी ब्रेड पर 1-1 चम्मच फिलिंग डाले ऊपर से ग्रेट की हुई चीज , पिज्जा हर्ब ,ओर चिली फ्लेक्स डालकर अप्पम पैन को गैस पर रखे ओर लो फ्लैम पर 1 -२ मिनट या फिर जब तक चीज पिघल नहीं जाती तब तक ढक कर पका ले । आपका Instant Pizza Bite / Katori Pizza In Just 2 minutes Is Ready To Eat .