Fas घर की ये एक सीक्रेट चीज मिलाये और मस्त क्रिस्पी टिक्किया खाये। How to make crispy Aloo Tikki Chaat.

घर की ये एक सीक्रेट चीज मिलाये और मस्त क्रिस्पी टिक्किया खाये। How to make crispy Aloo Tikki Chaat.


कुरकुरी आलू टिक्की बनाने के सारे राज  Crispy Aalu Tikki Chaat - How To Make Aloo Tikki At Home


कुरकुरी आलू टिक्की बनाने के सारे राज  Crispy Aalu Tikki Chaat - How To Make Aloo Tikki At Home . crispy chaat/ aalu tikki/ crispy aloo tikki / thela chaat / street food /crispy aloo tikki chaat / spicy chaat / spicy food .

 DEEPA'S  FOOD MAGIC  में आपका स्वागत है ................... 

चाट खाना सभी को पसंद होता है। पर इस समय बाहर जाना या बाहर का खाना दोनों ही सही नहीं है। इस लिए बहुत कम सामान से घर पर ही स्वादिष्ट चाट के मजे लिए जा सकते है।  पर अक्सर कुछ लोगो की समस्या होती है की उनकी टिक्की बाजार जैसी crispy और crunchy  नहीं बनती  या कुछ टाइम के बाद सॉफ्ट हो जाती है। तो इसका उपाय आपके घर पर ही है ,,,,, 

घर में रोज इस्तेमाल होने वाले इस Ingredients से आप मिनटों  में क्रिस्पी आलू टिक्की बना सकते है वो भी बिलकुल ठेले वाले भैया जैसी पर ,बहुत ही ज्यादा Hygienec और Healthy तरीके से ।

तो चलिए बनाते है ,,,,,,,,,,,


सामग्री 

5  उबालकर ठन्डे किये हुए आलू 

2  बारीक कटी हरी मिर्च 

5-6  कढीपत्ते 

5-6  पुदीने के पत्ते /हरा धनिया 

1 tsp नमक 

1/2 tsp आमचूर पाउडर /चाट मसाला 

3 tbs चावल का आटा

1 tsp चिल्ली फ्लैक्स /लाल मिर्च पाउडर 

तेल शेल्लो फ्राई करने के लिए 


विधि 



1.  आलू को उबाल कर ठंडा कर ले फ्रीज़ में ये सबसे ज्यादा जरुरी है क्रिस्पी टिक्की बनाने के लिए। 

2.  एक बड़े बाउल में आलू और ऊपर दी गई सारी सामग्रियों को मिला कर अच्छे से एक dough रेडी कर ले। 

3.  तैयार dough को 10 मिनट का रेस्ट दे।

4.  अब इस dough को बराबर हिस्सों में बांट ले ,और हाथो पर थोड़ा तेल लगा कर टिक्कियों की शेप दे। 

5.   एक पैन में तेल को मीडियम तापमान तक गर्म करे। 

6.   जितनी टिक्की एक बार में अच्छे से आ जाए उतनी टिक्की डालकर लौ फ्लैम पर क्रिस्पी होने तक फ्राई करे। 

7.   जब नीचे से ब्राउन दिखने लगे तभी टिक्कियों को पलटे ,और ऐसे ही दूसरी साइड से भी थोड़ी गैस की आंच बढ़ा कर क्रिस्पी ब्राउन होने तक फ्राई करे। 

8.  आपकी क्रिस्पी टिक्की बिलकुल रेडी है ,,,,,चाहे तो ऐसे ही खाये या चाट बनाये,,,,,,,,,,,,,,

9.  चाट के लिए एक प्लेट पर टिक्की रखे और फिर बारी बारी से ,,,,,,,,,,

                               पहले हरी तीखी चटनी 

                                मीठी इमली की चटनी 

                                फेटा हुआ दही 

                                नमकीन भुजिया 

                                 बारीक कटा प्याज 

                                 कुछ अनार के दाने 

                                 लाल मिर्च पाउडर 

                                  जीरा पाउडर  छिड़क कर सर्व करे और मजे ले इस लाजवाब रेसिपी के।

सी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे  YouTube Channel  Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।

टिप्स 

A.. आलू को 3-4 hr पहले ही उबालकर फ्रीज में रख ले तो सबसे अच्छा है। 

B.. चावल का आटा बनाने के लिए किसी भी तरहके चावल को धोकर और अच्छे से सूखा कर मिक्सी में पाउडर बना ले। 

C.. आप इसे स्टोर भी कर सकते है फ्रीज़ में रखकर जब तक भी आप चाहे। 

D.. आप टिक्की को dip fry भी कर सकते है।   

आपको मेरी रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये।।।।।। 


Previous Post Next Post