How to make nariyal burfi / naariyal paak / nariyal paag /sukhe naariyal ki mithai / sukhe nariyal ki recipe / meva paag / dry coconut sweet / dry coconut burfi / dry coconut recipe / instant indian dessert / kanha ji ke liye bhog / thakur ji ke liye bhog ki mithai / instant sweet recipe .
DEEPA'S FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ....................
बिना मावा और घी के सूखे नारियल से बनने वाली झटपट मुँह में घुल जाने वाली मिठाई। laadu gopal bhog। kanha ji bhog। thakur ji bhog।
आज हम बनाएंगे अपने कान्हा जी के भोग के लिए बहुत ही easy , tasty और delicious सी झटपट बनने वाली मिठाई। वो भी सिर्फ और सिर्फ 2 चीजों से ,,,,,,,,,,,कमेंट करके बताना जरूर की आपके कान्हा जी को कैसी लगी ,,,,,,,,
तो चलिए बनाते है फिर,,,,,,,,,,,,,
सामग्री
- 100gm सूखा गोला/ नारियल
- 1/2 छोटी कटोरी चीनी (स्वादानुसार)
- 3 इलायची का पाउडर
विधि
- सबसे पहले गोले को काटकर देख ले की अंदर से एकदम ठीक है।
- उसके बाद चाकू से इसका बाहर का छिलका छील ले ,जिससे ये देखने में भी सुन्दर लगेगा।
- और किसी पतले कद्दूकस से इसे कद्दूकस कर ले।
- अब एक कढ़ाई ले उसमे इसे घिसे हुए नारियल को डालकर ऐसे ही बिलकुल धीमी आंच पर 1-2 मिनट या खुशबू आने तक भून ले।
- ध्यान रहे इसका रंग नहीं बदलना चाहिए। अब इसे एक थाली में निकालकर अलग रख ले।
- चाशनी के लिए उसी कढ़ाई में 1/2 कटोरी चीनी और आधे से थोड़ा कम पानी डालकर मीडियम आंच पर चीनी घुलने तक लगातार चलाते हुए पकाये।
- चाशनी में इलायची पाउडर या कूट कर इलायची डाल दे। और 3-4 मिनट पकने दे।
- इस मिठाई के लिए हमे थोड़ी चिपचिपी चाशनी चाहिए बस। कोई तार की जरुरत नहीं है।
- एक थाली या ट्रे पर घी लगा कर पहले ही साइड में रख ले।
- चाशनी थोड़ी गाढ़ी और चिपचिपी हो जाए तो इसमें हम भुना हुआ नारियल मिला लेंगे।
- और फटाफट से मिक्स कर लेंगे अच्छे से। जब तक की चाशनी और नारियल अच्छे से मिक्स नहीं हो जाते या बर्फी जमने की स्टेज तक।
- अब घी लगी थाली में इस नारियल पाग के मिश्रण को डाले ,आकर दे कर और जमने के लिए रख दे।
- 15 मिनट बाद इसे चाकू से काट कर ऐसे ही जमने के लिए फिर से छोड़ दे।
- 2-3 घंटो में हमारा नारियल पाग ,नारियल पाक या कोकोनट बर्फी बिलकुल तैयार हो जायेगी।
अपने कान्हा जी को भोग लगाए और आप भी खाये।
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।