How to make Row banana Curry कच्चे केले के कोफ्ते
indian cooking / indian curry / homemade / kofte / kofta curry /banana curry/ spicy cooking/ vegan cooking/ vegan food / vegan recipes /esay kofta curry.
DEEPA'S FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ....................
कच्चे केले से बनने वाली ये बहुत ही Tasty और Delicious Curry। खाने में बहुत ही स्वाद और बहुत ही कम सामान से बनने वाली ये रेसिपी सभी को बहुत पसंद आती है। Taste और दिखने में बिलकुल Royal Look देती है ये Famous Indian Curry। तो एक बार तो जरूर बनाना बनता है इस रेसिपी को।
और बनाने के लिए रेसिपी जानना भी बहुत जरुरी है ,,,,,,,,,,तो चलिए फिर ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सामग्री - कोफ्ते के लिए
- 1/2kg कच्चे केले
- 2tbs बेसन / मैदा /कॉर्नफ्लॉर /अरारोट (कुछ भी ले सकते है )
- 1/2 tsp नमक
- 1/4 tsp मिर्च पाउडर
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1/4 tsp गरम मसाला
- हरा धनिया (इच्छानुसार )
- 1/4 tsp धनिया पाउडर
- 1/2 tsp आमचूर पाउडर
कोफ्ते बनाने के लिए
- केलो को धोकर 2 या 3 टुकड़ो में काटकर एक गिलास पानी डालकर तेज आंच पर 3 सिटी लगने तक कुकर में पका ले।
- कुकर के प्रेशर को खुद ही खत्म होने दे।
- अब कुकर में से उबले हुए केलो को निकालकर छिलका उतार ले।
- एक बाउल में केलो को डालकर मैश कर ले।
- अब इसमें ऊपर दी गई सारी सामग्रियों को डालकर अच्छे से मिक्स करके बिना पानी डाले आटा dough तैयार कर ले ।
- हाथो में थोड़ा तेल लगा कर निम्बू के आकर के कोफ्ते बना ले।
- तेल को तेज आंच करके कोफ्तो को तेज आंच पर ही 6-7 मिनट तक अच्छे से गोल्डन होने तक फ्राई कर ले।
- कोफ्ते तैयार है,,,,,
सामग्री - ग्रेवी के लिए
- 2 tbs तेल
- 1 tsp जीरा
- 1/4 tsp हल्दी पाउडर
- 1 tsp धनिया पाउडर
- 1/2 tsp कश्मीरी लाल मिर्च
- 1/2 tsp गरम मसाला
- 1 tsp कसूरी मेथी
- 1 tsp नमक
- 1 tsp बेसन
- 1 बड़ा टमाटर
- 1 बड़ा प्याज
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
विधि
- मिक्सी में प्याज ,टमाटर ,अदरक और हरी मिर्च को डालकर बिना पानी के स्मूथ पेस्ट बना ले।
- कढ़ाई में तेल गरम करे ,जीरा डाले।
- गैस को कम करके इसमें हल्दी ,कसूरी मेथी और लाल मिर्च पाउडर मिला ले।
- अब इसमें मिक्सी में तैयार किया पेस्ट मिला दे और अच्छे से भुने।
- जब मसालों से थोड़ा तेल छूटने लगे तब इसमें 1 चम्मच बेसन मिला कर लगातार चलाते हुए तब तक भुने जब तक की मसालों से तेल ना छूटने लगे और वो इकठ्ठा ना होने लगे। मीडियम फ्लैम पर।
- अब मसालों में 2 छोटी कटोरी पानी मिलाये ,स्वादानुसार नमक ,गरम मसाला और हरा धनिया मिक्स करके इसमें एक उबाल आने दे।
- एक उबाल के बाद गैस को धीमा कर दे ,और सभी कोफ्तो को ग्रेवी में डालकर ३ मिनट ढककर पकने दे।
- तैयार कच्चे केले के tasty कोफ्तो को रोटी ,नान या पराठों के साथ गरमा एआरएम सर्व करे।
टिप्स..
यदि थोड़ी देर बाद सब्जी सर्व करनी हो तो सर्व करने से पहले ग्रेवी को तेज गरम करे और कोफ्तो को प्लेट में डालकर ऊपर से गरम ग्रेवी डालकर भी इन कोफ्तो को सर्व किया जा सकता है .
