south indian recipe /sambar recipe / spicy sambher / vegetable samber recipe / idli / dosa / south indian samber / saamber / indian cooking/ vegan food / vegan recipes / cooking / spicy food .
DEEPA'S FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ....................
south indian dishes सभी को बहुत पसंद होती है। उन्ही में से एक है साम्भर जिसे इडली ,डोसा आदि के साथ बड़े ही चाव से खाया जाता है। पर क्या हो जब बनाना हो साम्भर और घर पर ना हो साम्भर मसाला और ना ही हो इमली ,,,,,,,,
आज की रेसिपी में हम यही सीखेंगे ,,,,,,आज बनाएंगे साम्भर वो भी बिना साम्भर मसाला और इमली के ,,,,,,पर पर पर,,,,,,,स्वाद होगा बिलकुल वैसा ही की कोई बता ही नहीं सकता की इसे कैसे बनाया है,,,,,,,,,तो चलिए फिर शुरू करते है ...........................।
यह भी पढ़ें - Instant Suji/Rava Idli
सामग्री
1/2 कप अरहर की दाल (तूर दाल )
2 tbs चना दाल
बड़े टुकड़ो में कटी सब्जियां (आलू ,बैगन ,भिंडी ,बीन्स ,लौकी ,कद्दू आदि)
1 बारीक कटा प्याज
1 टमाटर
1 तेजपत्ता
4, 5 साबुत सुखी लाल मिर्च
10, 12 कढीपत्ते
1 tsp जीरा
1 tsp सरसों के दाने
चुटकी भर हींग
2 tbs तेल
2 tsp धनिया पाउडर
1 tsp लाल मिर्च पाउडर
1/2 tsp हल्दी
1 बड़ा चम्मच आमचूर पाउडर
1/2 tsp गरम मसाला
विधि
- सबसे पहले दोनों तरह की दालो को साफ़ करके अच्छे से धोकर, पानी डालकर 15 मिनट के लिए भीगा दे.
- तब तक जो भी सब्जियां आपके पास हो उन्हें भी धोकर काट ले।
- अब दाल को कुकर में डालकर 3 कप पानी डाले।
- साथ ही इसमें कटी हुई सब्जियां ,1 चम्मच नमक और 1/4 चम्मच हल्दी डालकर 3 से 5 सिटी आने तक पका ले।
- कुकर को खुद ही ठंडा होने दे। ढक्कन खोलकर एक बार दाल को अच्छे से मिक्स कर दे।
- अब तड़के के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करे ,फिर इसमें तेजपत्ता ,जीरा, सरसो के दाने, हींग और साबुत लाल मिर्च डालकर थोड़ा फ्राई कर ले।
- बारीक कटा प्याज डालकर थोड़ा भूरा होने तक फ्राई करे ,अब इसमें बारी बारी से हरी मिर्च ,कढीपत्ते ,और टमाटर डालकर भी अच्छे से फ्राई कर ले।
- गैस को मीडियम करके सारे सूखे मसाले मिला कर 1, 2 चम्मच पानी डालकर तेल छूटने तक भून ले ,पानी डालने से हमारे सूखे मसाले जलेंगे नहीं।
- अब बारी आती है इसमें उबली हुई दाल और सब्जियां मिलाने की।
- दाल मिलाकर अच्छे से मिक्स करे ,और आपको जितना पतला साम्भर चाहिए उतना पानी मिला कर साम्भर में एक उबाल आने दे।
- अब इसमें स्वादानुसार नमक और गरम मसाला मिलाकर 5 मिनट धीमी आंच पर ढककर और पकने दे।
- तैयार साम्भर को इडली, डोसा या चावल के साथ गरमा गर्म सर्व करे।।
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
