Fas बिल्कुल अलग तरह से बनाये मसाला भरवा बैंगन Eggplant Recipe.

बिल्कुल अलग तरह से बनाये मसाला भरवा बैंगन Eggplant Recipe.


बिल्कुल अलग तरह से बनाये मसाला भरवा बैंगन Eggplant Recipe / masala baigen/ masala baigan recipe / bharwa baigen / masala bharwa baigen / spicy eggplant /baigen ki chatpati sabji /baigen ki masaledar chatpati sabji ki recipe.

Deepas Food Magic  में आपका स्वागत है,,,,,,,

भरवा बैंगन तो आपने बहुत बार बनाया और खाया होगा पर एक बार ऐसे बनाये मसाला भरवा बैंगन तो खाने वाले उंगलियों के साथ प्लेट भी चाट जाएंगे ,,,,,,,,,,चलिए बनाना शुरू करते है।।।।।। 

सामग्री - Ingredients 
  • 250gm गोल छोटे बैंगन 
  • 1 बारीक कटा प्याज 
  • 1 बारीक कटा टमाटर 
  • 1tsp  अदरक लहसुन पेस्ट 
  • 2tsp  धनिया पावडर 
  • 1tsp  हल्दी पावडर 
  • 1tsp  नमक 
  • 1tsp  मिर्च पावडर 
  • 1tsp  आमचूर पावडर 
  • तेल 



विधि - Method 
  • सबसे पहले बैंगन को धोकर चार हिस्सों में काट ले पर उनके एन्ड को न काटे ताकि वो जुड़े रहे। 
  • अब एक कटोरी में  सारे सूखे मसाले डाले और 2tsp तेल डालकर मिला ले। तेल डालने से मसाला बिखरेगा नहीं। 
  • अब इन मसालों को बैंगन के बीच में अच्छे से भर कर दबा ले।  
  • एक कढ़ाई में 3tbs तेल गरम करे ,तेल में जीरा डाले ,इसके बाद प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। 
  • अब टमाटर डाल कर हल्का फ्राई करे।   हमे प्याज टमाटर को हल्का ही फ्राई करना है क्योकि ये बाद में बैंगन के साथ भी फ्राई होगा। 
  • बारी बारी से स्वादानुसार थोड़ा थोड़ा मसाला डाल कर मिक्स कर ले। 
  • अब बैंगन डाल कर कुछ छींटे पानी के मारकर बैंगन को भी फ्राई होने दे। और ढक कर मीडियम फ्लैम पर पका ले। 
  • 2,3 मिनट बाद एक बार बैंगन को हिला ले और अब इसमें 1/2 कटोरी पानी मिला कर लौ फ्लैम पर ढक कर पकने दे। 
  • एक बार बीच में ढक्कन  हटा कर देख ले , बैंगन पक जाए तो गैस बंद कर दे। 
  • 5 मिनट में आपकी सब्जी बनकर बिल्कुल तैयार हो जायेगी।  गरमा गर्म रोटियों के साथ मजा ले इस स्वादिष्ट रेसिपी का। 
सी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे  YouTube Channel  Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।

 
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये और बनाते रहिये ......
Previous Post Next Post