स्वादिष्ट लच्छेदार खुरचन वाली रबड़ी , instant rabdi recipe / easy rabdi recipe / khurchan wali rabdi / malaidar rabdi / milk powder rabdi / lachhedar rabdi / instant rabdi / creamy rabdi / indian dessert / indian sweet / milk rabdi / creamy milk rabdi .
Deepa's Food Magic में आपका स्वागत है,,,,,,,
रबड़ी किसे पसंद नहीं होती पर इसे बनाने में जितना टाइम लगता है तो सब इससे बचना चाहते है। इस वीडियो में आप देखेंगे की वही परफेक्ट मलाईदार खुरचन वाली रबड़ी आप जल्दी कैसे बना सकते है और वो भी सिर्फ ३ चीजों से ,,,,,,,,तो चलिए बनाना शुरू करते है ,,,,,
सामग्री - Ingredients
- 1/2kg फुल क्रीम दूध full cream milk
- 2tbs मिल्क पाउडर milk powder
- 1tbs चीनी sugar
- 1/2tsp इलायची पाउडर
- 8-10 धागे केसर (optional)
विधि - Method
- किसी मोटे तले के बर्तन में दूध को उबलने के लिए रख दे , गैस को मीडियम फ्लैम पर रखे।
- एक अलग कटोरी में केसर के धागो को थोड़े से दूध में भिगोकर अलग रख दे।
- बीच बीच में दूध को हिलाते रहे , जब दूध में उबाल आ जाए और उस पर मलाई आने लगे तो किसी चम्मच की मदद से मलाई को बर्तन के साइड्स पर चिपका दे।
- दूध को फिर से हिला कर उबलने दे , मलाई आये तो फिर से साइड्स पर चिपका दे।
- इस प्रक्रिया को आपको तब तक करना है जब तक दूध पक कर आधा ना हो जाए।
- जब दूध आधा हो जाए तब अच्छे से चलाते हुए इसमें मिल्क पाउडर मिला दे साथ ही चीनी भी। चीनी अपने स्वाद के अनुसार ही मिलाये क्योकि मिल्क पाउडर में भी चीनी होती है।
- अब दूध को थोड़ा और पका ले। मिल्क पाउडर से दूध जल्दी गाढ़ा हो जाता है तो ध्यान दे और हिलाते रहे।
- दूध पक कर गाढ़ा हो चुका है अब इसमें इलायची पाउडर या केसर वाला दूध भी मिला दे। इससे स्वाद ,खुशबु और रंग और भी ज्यादा बढ़ जाते है।
- अब गैस को बंद कर दे और किसी चम्मच से बर्तन की साइड्स पर लगी हुई मलाई को खुरच कर दूध में ही मिला दे।
- अब इस रबड़ी को २ घंटो के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे इससे मलाई के लच्छे भी दूध में फूल जाएंगे।
- आपकी स्वादिष्ट लच्छेदार खुरचन वाली रबड़ी बिलकुल रेडी है।
- चिल्ड गाढ़ी गाढ़ी मलाईदार खुरचन वाली रबड़ी सर्व करे .........और खो जाए इसके स्वाद में।
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए पढ़ते रहिये और बनाते रहिये ......