3 Ingredients Laddu Recipe / Roasted Chana Laddu / Pinniya / Healthy Laddu Recipe /Without Dry Fruits Laddu Recipe / Healthy Cooking / Iron Rich / Daal Laddu /Dryfruits Laddo / Less Ingredients Recipe
fire less cooking. ना भूनना और ना ही मेवों की कोई जरुरत। वो भी सिर्फ 3 चीजों से
DEEPA'S FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ...................
आज हम बनाएंगे बहुत ही सेहतमंद लड्डू वो भी बिना गैस जलाये. (Fireless Cooking). ये लड्डू 10 मिनट में बन के तैयार हो जाते है बिना किसी मेहनत और extra Ingredients के। ये लड्डूआयरन से भरपूर है जो की खून की कमी और कमजोरी में बहुत ही फायदेमंद है, और इन्हे बनाना तो बहुत ही आसान है. खाने में ये सभी को बहुत पसंद आते है।
- 750 gm भुने हुए चने
- 1 कटोरी पीसी हुई चीनी या /बुरा
- 1 कटोरी भरकर पिघला घी
- सबसे पहले भुने हुए चनो को अच्छे से साफ़ कर ले ,और जितना हो सके छिलके निकाल ले।
- अब एक मिक्सी के जार में थोड़े थोड़े चने डालकर बारीक पीस कर पाउडर बना ले। और छलनी से छान ले, सारे छिलके बड़ी आसानी से निकल जाएंगे।
- अब किसी बड़े बर्तन में सारे चने के पाउडर को डाले ,स्वादानुसार चीनी मिला ले।
- एक बार में आधा घी डाले और आटे की तरह गुथे। और दबा दबा कर लड्डू बनाने की कोशिश करे।
- इससे आपको अच्छे से अंदाजा हो जाएगा की और कितना घी मिलाना है।
- अब बाकी बचे घी को भी मिला ले और आटे जैसे गुंथे।
- घी ना ही ज्यादा डाले और ना ही कम। ज्यादा घी से लड्डू की शेप टिकेगी नहीं और वो फ़ैल जाएंगे।
- और कम घी से वो शाप ले ही नहीं पाएंगे और बिखर जाएंगे।
- तैयार मिक्सचर से छोटे छोटे गोल गोल लड्डू बना ले।
- रोज दूध के साथ 1 लड्डू ले और कमजोरी ,कमरदर्द और खून की कमी से हमेशा के लिए निजात पाए।
आपको मेरी रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये।।।।।।
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
