DEEPA'S FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ...................
आज हम बनाएंगे गुजराती हांडवो। हांडवो Handwo गुजरात के फेमस नाश्तों में से एक है। इसे कई तरह के दाल और चावल को भिगोकर फिर पीसकर खमीर निकालकर बनाया जाता है।
पर आज हम बनाएंगे वेजिटेबल सूजी हांडवो। यह बहुत ही कम तेल और सामान से बनने वाला, प्रसिद्ध नाश्ता खाने में बेहद स्वाद ,बनाने में झटपट और सेहतमंद होता है। इसे बनाने में कई प्रकार की सब्जियों का प्रयोग किया जाता है इसलिए आप अपने परिवार या बच्चो को ये झटपट और स्वादिष्ट नाश्ता बना कर जरूर दे। उन्हें बहुत पसंद आएगा ,,,,,,तो चलिए बनाते है ,,,,,,,
सामग्री
1 कटोरी सूजी /रवा
1/2 कटोरी दही
2tbs चावल का आटा
1 बारीक कटा प्याज
1 टमाटर
2-3 हरी मिर्च
10 कड़ीपत्ता /हरा धनिया
1tsp नमक
1tsp जीरा
1tsp सरसों के दाने
चुटकी भर हींग
2 चुटकी बेकिंग सोडा/ खाने वाला सोडा
2 चम्मच तेल
Video Recipe
1. एक बड़े कटोरे में सूजी /रवा ,दही ,चावल का आटा, सारी सब्जियों और जरुरत अनुसार ,लगभग 1 छोटी कटोरी पानी मिला कर सबको अच्छे से मिक्स कर ले। और गाढ़ा घोल बना ले।
2. इस घोल batter को 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही ढककर छोड़ दे ,ताकि सूजी अच्छे से पानी पी कर फूल जाए।
3. ढक्कन हटा कर एक बार अच्छे से घोल को फेट ले।
4. अब घोल में स्वादानुसार नमक ,खाने वाला सोडा और ३-४ चम्मच पानी मिला कर फिर से अच्छे से फेट ले।
5. एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमे जीरा ,सरसों और हींग डाले ,अब कढीपत्ता डालकर भून ले।
6. अब तड़के के ऊपर आधा घोल batter डाले ,या जितना भी आप डालना चाहे। डालकर ढक्कन लगा कर 1 मिनट बिलकुल धीमी आंच पर पकने दे।
7. ढक्कन हटा कर देखे ,हांडवो निचे से ब्राउन और ऊपर से घोल सूखा लगने लगेगा।
8. अब उपर से भी 2-3 बुँदे तेल की डाले को पलटे से हांडवो को पलट दे।
9. 1-2 मिनट ढककर फिर से पका ले। तैयार हांडवो को मनपसंद चटनी के साथ गरमा गर्म परोसे।
टिप्स
यदि चावल का आटा ना हो तो आप सिर्फ सूजी से भी हांडवो बना सकते है।
आपको मेरी रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये।।।।।।
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
