बचे हुए चावलों से साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट Leftover Rice Recipe / Onion uttapam / Rice Uttapam / Breakfast Recipe / South Indian Breakfast / Masala Uttapam / Leftover Ka Makeover / Uttapam
DEEPA'S FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ...................
आज मैंने दिया है बचे हुए चावलों को South Indian Makeover ,बिलकुल Simple अंदाज में। खाने में बहुत ही मजेदार और स्वादिष्ट। अक्सर हम सबके घर में चावल बच ही जाते है ,फिर समझ नहीं आता की इनका क्या किया जाए। वैसे बचे हुए चावलों से आप बहुत सी Tasty Recipes बना सकते है ,,,चलिए आज एक Unique सी Recipe आपके साथ शेयर करती हूँ।
जिसका नाम है Leftover Rice Uttapam / या Onion Uttapam
अगर आप प्याज नहीं कहते है तो आप इसकी जगह mix vegetables use कर सकते है ,,,,जिसकी recipe मैंने पहले ही शेयर की हुई है आप यहाँ सर्च कर सकते है ,,,,,,,,,,चलिए बनाते है।।।
Leftover ka Makeover
सामग्री
1 कटोरी उबले चावल Boiled Rice
1/4 कटोरी सूजी /रवा semolina
3/4 कटोरी दही fresh curd
1tsp नमक salt
1 कटोरी कटा प्याज onion
चिल्ली फ्लैक्स chilli flacks
चुटकी भर सोडा / या 1/2 tsp ईनो जो भी हो वो
विधि
1. एक मिक्सर में उबले चावल ,सूजी ,दही और आधा कटोरी पानी डालकर स्मूथ पेस्ट बना ले।
2. इस पेस्ट को एक मिक्सिंग बाउल में निकाले और ढककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दे।
3. जब तक सूजी फूलेगी ,सब्जिया /प्याज काटकर रख ले।
4. रेस्ट के बाद बैटर को एक बार अच्छे से मिक्स कर ले , इसमें नमक ,सोडा और 2-3 चम्मच पानी डालकर अच्छे से फेट ले।
5. बैटर ना ज्यादा गाढ़ा ना पतला बिलकुल डोसा जैसा ही होगा।
6. अब एक नॉन स्टिक पैन को गैस पर रखे आंच मीडियम रखे , और कुछ बुँदे तेल की डालकर गर्म करे।
7. एक चमच्चा भर कर बैटर को तवे पर डाले फैलाना नहीं है ,ऐसे ही पकने दे।
8. जब बैटर ऊपर से हल्का सा सूखने लगे तब प्याज को उत्तपम पर फैला दे ,ऊपर से चिल्ली फ्लेक्स भी छिड़क दे।
9. ऊपर से बैटर अच्छे से सूख जाए तो प्याज को चम्मच से हल्का सा दबाये ,कुछ बुँदे तेल की ऊपर से डाले और फिर सावधानी से उत्तपम को पलट दे।
10. पलट कर 1-2 मिनट और पका ले।
तैयार है आपके tasty Leftover rice uttapam ,,,,,,नारियल की चटनी ,साम्भर या किसी भी सॉस के साथ आनंद ले इस delicious recipe का।
ऐसी ही Quick और Yummy Recipes के लिए मेरे YouTube Channel Deepa's Food Magic को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।
