DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप.........
सबसे इजी और टेस्टी फूड बनाने में जितना सात्विक, खाने में उतना ही स्वादिष्ट। कोई भी पूजा या त्यौहार हो, इसके बिना अधूरा है।
सामग्री- Ingredients (भंडारे वाली सब्जी के लिए)
1) 5-6 उबले आलू छील कर मैश किये हुवे।
2) 3 बड़े टमाटर।
3) तड़के के लिए (1 चमच्च - जीरा, धनिया साबुत, 1/2 चमच्च मेथी दाने, 2 तेज पत्ते, 2 सूखी लाल मिर्च, चुटकी भर हींग )
4) मसाले - (नमक, 1 चमच्च लाल मिर्च, 1/2 चमच्च हल्दी, 2 चमच्च धनिया पाउडर, थोड़ी सी कसूरी मेथी ,1/2 चमच्च गरम मसाला )
5) बारीक़ कटी हरी मिर्च और हरा धनिया।
विधि - METHOD
1) 1 कढ़ाई में 2 बड़े चमच्च तेल गरम करें। उसमे तड़के के सारे मसाले डाल दें।
2) अब तड़के में पहले , कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च और फिर सारे मसाले डाल कर तेल छोड़ने तक भूने।
3) अब मसालों में उबले हुए आलू डाल कर अच्छे से फ्राई कर लें।
4) जरुरत के हिसाब से पानी मिलाएं , 10 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें। तैयार सब्जी को हरे धनिया से सजा कर परोसें।
सामग्री- Ingredients (पूरी के लिए)
1) 2 कटोरी आटा।
2) 1/2 चमच्च नमक, अजवाइन, थोड़ी सी कसूरी मेथी।
3) तेल तलने के लिए।
विधि - Method
1) आटे में सारी सामग्रियां मिला कर पानी की मदद से सख्त आटा गूँथ लें।
2) आटे को 10 मिनट के लिए ढक कर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।
3) अब एक बार फिर से आटे को मसल लें। छोटी छोटी लोइयां लेकर पूरी बनाएं और गरम तेल में तल लें।
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
टिप्स - Tips
1) खस्ता पूरियां बनाने के लिए आटे में 2 चमच्च सूजी और 2 बड़े चमच्च तेल मिला कर गुंथे।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तब तक के लिए हैप्पी कुकिंग .

