How To Make Poha Cutlets.
DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप
tasty, easy और healthy breakfast में आज हम बनाएंगे पोहा कटलेट्स।
ये एक परफेक्ट टिफ़िन बॉक्स (Tiffinbox Recipe) रेसिपी है। कटलेट्स में बहुत सी सब्जिया डालकर आप इन्हे और भी ज्यादा हेअल्थी बना सकते है..........चलिए बनाते है .........
सामग्री - Ingredients
1) 1 कप पोहा /चिवड़ा
2) 2 उबले आलू
3) बारीक कटा प्याज ,हरी मिर्च ,कड़ीपत्ता
4) 1/4 चम्मच हल्दी , मिर्च पाउडर, गरम मसाला , चाट मसाला , कसूरी मेथी , नमक
5) 2 table spoon सूजी / रवा .
विधि - Method
1) पोहे को अच्छे से 2, 3 पानी धोकर ऐसे ही 10 मिनट भीगने के लिए छोड़ दे ।
2) तब तक आलू को छील कर कद्दूकस कर ले। और सारी सब्जियों को बारीक काट ले।
3) पोहा अच्छे से भीगकर मुलायम हो जाए तब पोहे में आलू ,सारे मसाले ,सब्जिया और सूजी मिला कर अच्छे से मिक्स करके dough रेडी कर ले। (See Images/Videos for Reference).
4) अब इस तैयार dough से शेप बना कर सारे कटलेट्स रेडी कर ले।
5) कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम गर्म तेल में कटलेट्स को गोल्डन फ्राई कर ले। आप पैन में शेल्लो फ्राई भी कर सकते है।
6) तैयार पोहा कटलेट्स को चाय ,कॉफी या सॉस के साथ गरमा गर्म सर्व करें।
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं ।अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ...... तबतक के लिए पढ़ते रहिये ,और बनाते रहिये ....
