Fas South Indian Breakfast (Tadka Rava Idli with Sambhar रवा इडली - साम्भर)

South Indian Breakfast (Tadka Rava Idli with Sambhar रवा इडली - साम्भर)



Instant Tadka Rava Idli with Sambhar (Easy and Healthy Cooking)/ tadka idli / stuffed idli / easy breakfast / quick / homemade / south indian breakfast/ breakfast recipe / How To Make Rawa Idli / vegan cooking / vegan food / vegan recipes / diet / weight loss / less oil / without oil / tiffin box recipes.

Deepa's Food Magic  में आपका स्वागत है,,,,,,,

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप ......

इडली बहुत ही हेअल्थी और लाइट रेसिपी है। रवा इडली के लिए आपको घंटो बैटर को फरमेंट करने की भी जरुरत नहीं होती है ,जब चाहे बनाये और खाये। चलिए बनाते है ....। 
 
सामग्री - Ingredients (रवा इडली के लिए) 
  1. 1 कप  रवा/सूजी 
  2. 1 कप  दही/ बटरमिल्क (जो भी हो)
  3. 1 पैकेट ENO [fruit salt without flaver]
  4. नमक स्वादानुसार 
  5. तड़के के लिए (1tbs तेल, 10-12 करी पत्ता, 1/2 चमच्च सरसो के दाने ,चुटकीभर हींग)

विधि - Method (रवा इडली के लिए)
  • रवा को दही या लस्सी डालकर 20 मिनट के लिए धक् केर ऐसे ही छोड़ दें। 
  • एक pan में तड़का तैयार करे, (तेल डालकर सरसो के दाने,करी पत्ता और हींग डाले)
  • अब रवा/सूजी में ये तड़का, स्वादनुसार नमक और जरुरत के असुर पानी डालकर अच्छे से फैटकर इडली का बैटर रेडी करे (बैटर ज्यादा पतला न करें। 
  • स्टीमर या किसी भी बड़े बरतें (कुकर या कढ़ाई) में 2 बड़े गिलास पानी उबलने के लिए रखे।  तब तक इडली स्टैंड को तेल से ग्रीस कर ले । 
  • पानी में स्टीम बनते ही बैटर में ENO डालकर हलके हाथो से मिला लें ।
  • इडली स्टैंड में बैटर भरकर 10-15 मिनट के लिए स्टीम में ढककर पका लें।
  • चाकू से इडली को चेक करे और ठंडा होने पर ही इडली को मोल्डस से निकाले ।
  • गरम इडली को साम्भर या चटनी के साथ सर्वे करे ।

सामग्री - Ingredients (साम्भर के लिए )
  • 1 कप तूर दाल (अरहर की दाल)
  • बड़े टुकड़ो में कटी हुई सब्जिया 
  • तड़के के लिए 1 प्याज 
  • 2 टमाटर 
  • 1 चमच्च अदरक - लहसुन का पेस्ट 
  • हरी मिर्च  
  • इमली का पल्प 
  • ड्राई मसाले (नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला)
  • 2 चमच्च तेल 
  • 8-10 करी पत्ता
  • 1/2 चमच्च सरसो के दाने 



विधि - Method (साम्भर के लिए )
  • दाल को धोकर कटी सब्जियों के के साथ कुकर में अच्छे से गला लें। 
  • तड़के के लिए कढ़ाई में तेल डाले सरसो के दाने और करी पत्ता फ्राई करे, कटे हुए टमाटर, प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें, फिर इसमें सारे ड्राई मसाले मिला कर अच्छे से भुने। 
  • उबली हुई दाल और सब्जियों को मसलो में मिलये, इमली का पल्प भी डालें । 
  • जरुरत के हिसाब से पानी डालकर उबले (साम्भर पतला ही अच्छा लगता है तो ज्यादा पानी डालें) 
  • तैयार है आपका तड़का रवा इडली साम्भर .



  • ऐसी ही quick और yummy recipes  के लिए मेरे  CHANNEL  DEEPA'S  FOOD  MAGIC  को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।।।।।।।।। 
टिप्स - Tips 

1  इडली के बैटर को पहले ही अच्छे से फ़लुफ़्फ़ी होने तक फैट लें, इससे इडली सॉफ्ट बनती है।  
2  ENO डालने के बाद बैटर को ना ही ज्यादा फेटे और ना ही ज्यादा देर बाहर छोड़े, तुरंत ही स्टीम में पका लें। 
3  अगर आपके पास इडली स्टैंड न हो तो आप छोटी छोटी कटोरियों में तेल लगा कर उसे हाफ भर कर कढ़ाई या पतीले में स्टैंड या कोई प्लेट रखकर भी इडली बना सकते हैं। 


उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते हैं एक और नई  healthy or easy recipe के साथ ...तबतक के लिए पढ़ते रहिये ,और बनाते रहिये  .........
Previous Post Next Post