DEEPAS FOOD MAGIC में आपका स्वागत है ............
हेलो दोस्तों कैसे है आप ........... Ripe Mango Recipe
आज की रेसिपी एक Leftover Recipe है ....आम का मौसम हो और आम खाने के मजे ना लिए जाए ....ये तो हो ही नहीं सकता।
कल मैंने घी बनाया तो मलाई से निकले दूध से ये रेसिपी बनाई है। यानि आम के आम और गुठलियों के दाम। चलिए बनाते है ये Quick Easy Recipe .............
सामग्री - Ingredients (कस्टर्ड बनाने के लिए- for Custard)
1) 1 गिलास बचा हुआ दूध /आप फ्रेश दूध भी ले सकते है .
2) 1-1/2tsp (One and a Half) वैनिला कस्टर्ड पाउडर
3) 4tsp चीनी ( Or स्वादानुसार )
विधि - Method (कस्टर्ड बनाने के लिए- for Custard)
१) एक मोटे तले के बर्तन में दूध को उबलने के लिए रखें। तब तक 1/2 कप दूध में 1,1/2चमच्च कस्टर्ड पाउडर को घोल कर उबलते हुए दूध में मिला लें।
२) दूध को चलाते रहे ताकि गांठे ना बने। स्वादानुसार चीनी मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएं।
३) तैयार कस्टर्ड को ठंडा होने के लिए रख दें।
सामग्री - Ingredients for mango balls
1) 5 ब्रेड स्लाइस (साइड कटे हुए)
2) एक कप दूध
3) एक कप आम (छोटे टुकड़ो में कटा हुआ)
4) सजाने के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स / टूटी फ्रूटी
यह भी पढ़ें - Cerelac Icecream (Kids Special Recipe)
विधि - Method
१) ब्रैड के किनारो को निकाल कर अलग कर लें। अब ब्रेड को दूध में डूबा कर तुरंत हाथ से दबा कर निचोड़ लें।
२) अब इसमें आम के टुकड़ो को भर कर बॉल का आकार दे दें।
३) तैयार बॉल्स को कुछ देर के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
४) अब इन बॉल्स को ठन्डे कस्टर्ड में डिप करें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें
५) तैयार Mango Custard Balls को Chilled सर्व करें।
ऐसी ही quick और yummy recipes के लिए मेरे CHANNEL DEEPAS FOOD MAGIC को भी जरूर SUBSCRIBE करे धन्यवाद।।।।
उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।
आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ .......तबतक के लिए पढ़ते रहिये ,और बनाते रहिये

