Fas मसाला टिंडे ग्रैवी (Masala Tinde Gravy in Cooker)

मसाला टिंडे ग्रैवी (Masala Tinde Gravy in Cooker)

मसाला टिंडे ग्रैवी  (Masala Tinde Gravy in Cooker)


मसाला टिंडे ग्रैवी कुकर में (Easy and quick Recipe) How To Make Spicy Tinde (apple guard) Recipe 

DEEPAS  FOOD MAGIC  में आपका स्वागत है ............

हेलो दोस्तों कैसे है आप ...

आज मैं आपको टिंडे की ऐसी सब्जी बनाना बताउंगी जो बनाना तो आसान है ही साथ ही बहुत स्वादिष्ट भी है ...चलिए  बनाते है ..


सामग्री - Ingredients 

1.  1/2kg टिंडे 
2.  2 बड़े प्याज 
3   2 बड़े टमाटर 
4    5,6 लहसुन की कालिया  
5    2,3 हरी मिर्च 
6   1 इंच  अदरक का टुकड़ा 
7   ड्राई मसाले  [2 चम्मच धनिया पाउडर, 1chm. मिर्च पाउडर, 1/2chm हल्दी पाउडर,  1/2chm. गरम मसाला पाउडर ,नमक ,जीरा  




विधि  - Method
 
1   सबसे पहले टिन्डो को धोकर बड़े बड़े टुकड़ो में काट लें  .
 
2    अब मिक्सी में प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च को डालकर दरदरा पीस लें 
 
3    कुकर में 1tbs तेल गरम करे ,जीरा डाले और रेडी किये हुए पेस्ट को तेल छूटने तक अच्छे से भूनें 
 
  
4    अब भुने मसाले में सभी ड्राई मसाले मिला कर थोड़ा पानी के छींटे मारकर फिर से तेल छूटने तक भुने। [ध्यान रहे मसाले जले नहीं इसलिए पानी जरूर डाले]
 
 
5    टिंडे डालकर अच्छे से मसलो में मिक्स कर दें, पानी बिलकुल नहीं डालना है। 
 
 
6    कुकर में 4 से 5 सिटी लगाए. तैयार है आपकी मसाला टिंडे ग्रैवी. गरमा गरम चपातियों के साथ सर्व करें 

 

सी ही quick और yummy recipes  के लिए मेरे  CHANNEL  DEEPAS FOOD  MAGIC  को भी जरूर SUBSCRIBE  करे धन्यवाद।।।।


उम्मीद है आपको यह आसान सी रेसिपी पसंद आयी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं अच्छी लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करना न भूलें।

आगे मिलते है एक और नई रेसिपी के साथ ....... तबतक के लिए ......पढ़ते रहिये ,बनाते रहिये .......
Previous Post Next Post